कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में कांग्रेस समर्थकों का प्रदर्शन शुरू

1 min read

रायपुरः- Rahul Gandhi disqualified CG Youth Congress protest राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर देश भर में बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। देश भर के कई गैर बीजेपी नेता राहुल के समर्थन में उतर आए हैं। पक्ष-विपक्ष का आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच कांग्रेस ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी बैठक कर रही है। यह बैठक कांग्रेस पार्टी का भविष्य तय करेगी। हालांकि इस बैठक में राहुल गांधी शामिल नहीं हुए हैं। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ लगी हुई है। देश के कई हिस्सों में कांग्रेस समर्थकों का प्रदर्शन भी शुरू हो गया है।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

CG Youth Congress protest उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस समर्थकों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। समर्थक बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। राहुल गांधी पर कोर्ट के फैसले को गलत ठहराया जा रहा है। कांग्रेस समर्थकों के प्रदर्शन के बीच पुलिस ने भी मोर्चा संभाल रखा है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस समर्थकों के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है।

CG Youth Congress protest छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

CG Youth Congress protest इसके अलावा छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के सदस्य भी राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं। कार्यकर्ता संसद के सदस्य के रूप में अयोग्यता के खिलाफ रायपुर में पार्टी कार्यालय के बाहर भाजपा के खिलाफ खूब नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पोस्टरों पर काला रंग से पेंट कर दिया है। रायपुर में युवा कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं। दोनों गुटों के बीच पथराव भी देखा जा रहा है। पुलिस मौके पर तैनात है। इससे पहले आज शाम छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस ने रायपुर में बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर केरला में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। केरल के मनंथवाडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours