रायपुर। चक्रवती हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलत जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार से प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं राजधानी रायपुर में भी तापमान में बदलाव के साथ झमाझाम बारिश हो रही है। आज और कल भी प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने का आसार है।
बता दें कि मंगलवार को रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, कोरिया, कवर्धा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बेमेतरा सहित अधिकांश जिलों में बरसात हुई। रायपुर, कवर्धा, बेमेतरा में तो ओले गिरे हैं। इस वजह से दिन के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गई।
बारिश के चलते नहीं होगी धान खरीदी
बारिश के चलते आज धान खरीदी प्रभावित रहेंगी। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही सहित अमरकंटक इलाके में हुई बारिश हो रही है। कल शाम से जारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं बारिश के चलते आज जिले में धान खरीदी नहीं होगी। कलेक्टर ने आज धान नहीं खरीदने का निर्देश जारी किया है। बता दें कि बारिश के चलते कई गांवों में बिजली गुल है। पूरे क्षेत्र में कोहरा छाया हुआ है। वहीं बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है।
सरगुजा संभाग में हुई जमकर बारिश
सरगुजा संभाग में भी जमकर बारिश हो रही है। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं तापमान में गिरावट आई। वहीं आज धान खरीदी भी प्रभावित रहेगी। वहीं भारी बारिश से खरीदी केन्द्रों में रखा धान भीगा गया है।