RAIPUR: अंग्रेजी शराब दुकान में हुई थी 10 लाख की डकैती, पुलिस ने 2 मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

0 min read

रायपुर। अंग्रेजी शराब दुकान में लगभग 10 लाख रुपये की डकैती हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के नाम धनीराम धृतलहरे और विजय मनहरे है।


आरंग पुलिस ने घटना के बाद फरार चल रहे आरोपियों, देवगांव खरोरा निवासी धनीराम घृतलहरे पिता सरजू घृतलहरे(उम्र 26 वर्ष),परसवानी निवासी विजय मनहरे पिता मोतीलाल मनहरे(उम्र 30 वर्ष) को महासमुंद से गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपियों को डकैती का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। दोनों ने ही घटना को अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाई थी।

आरंग थाना प्रभारी लेखधर दीवान ने बताया कि 13 अगस्त 2020 को आरंग के गुल्लू अंग्रेजी शराब दुकान में लगभग 10 लाख रुपये की डकैती हुई थी। पुलिस ने मामले के तीन आरोपियों को पहले ही पकड़ कर जेल भेज दिया है जबकि एक आरोपी की मौत हो चुकी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours