कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की छात्रा ने की खुदकुशी, घर में लगाई फांसी, अस्पताल में तोड़ा दम

1 min read

Girl Student Commits Suicide :रायपुर:  कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रायपुर पुलिस ने जीरो में मर्ग कायम किया है। जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव में छात्रा ने खुदकुशी की कोशिश की। उसे परिजन गंभीर अवस्था में रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराए थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Girl Student Commits Suicide  : जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम स्मृति ठाकुर है। वह केटीयू (KTU) में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पढ़ाई कर रही थी। लड़की की उम्र 25 साल है। बताया जा रहा है कि छात्रा का घरवालों से किसी बात पर विवाद हो गया था। वहीं बात ज्यादा बढ़ गई तो लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर दुपट्टे से फांसी लगाने की कोशिश की।

Girl Student Commits Suicide

Girl Student Commits Suicide  :परिजनों ने उसे गंभीर हालत में रायपुर लाया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि परिजनों ने राजनांदगाव के डॉक्टरों की सलाह पर रायपुर लाया था। इसके बाद रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में लड़की की मौत हो गई।

वजह अभी साफ नहीं

CG Student Suicide : लड़की ने ख़ुदकुशी क्यों की अभी तक साफ नहीं हो पाया है। किसी प्रकार का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। जिसके चलते सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि लड़की रायपुर में किराए के मकान में रह रही थी। वह डिजिटल मीडिया कंपनी में काम भी कर रही थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को लेकर जांच कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours