इस दिग्गज अभिनेता ने क़ानून तोड़ते हुए मुंबई की सड़कों पर दौड़ाई 3.9 करोड़ की कार! लोगों ने की कार्रवाई की मांग

1 min read

एंटरटेनमेंट डेस्कः- Ranveer Singh drived car  बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता का विवादों के साथ भी गहरा नाता रहा है। कुछ समय पहले अपनी बोल्ड फोटो को लेकर चर्चा में आए एक्टर एक बार फिर मुश्किल में फंस गए हैं। अभिनेता हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी एस्टन मार्टिन में नजर आए। एक्टर ने यह कार 3.9 करोड़ में खरीदी थी। लेकिन अब एक्टर अपनी इस कार को लेकर मुसीबत में पड़ गए हैं।

Chhattisgarh TodayChhattisgarh Today

इंश्योरेंस हो चुका था एक्सापर

Ranveer Singh drived car  दरअसल, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अभिनेता जिस कार को चला रहे हैं, उसका इंश्योरेंस एक्सापर हो चुका है। एक ट्विटर यूजर ने स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा,”मुंबई पुलिस रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लीजिए। वह बिना इंश्योरेंस की कार चला रहे थे।” यूजर के मुताबिक अभिनेता की इस कार का इंश्योरेंस 28 जून 2020 में ही एक्सपायर हो गया था। इस कार को चला कर एक्टर ने ट्रैफिक रूल्स का उल्लंघन किया है। ऐसे में उनके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।

https://twitter.com/annabhai2019/status/1581324582593888256

मुंबई पुलिस ने दिया जवाब

Ranveer Singh drived car  वहीं, मुंबई पुलिस ने भी यूजर के इस ट्वीट का जवाब दिया है। जवाब देते हुए उन्होंने पुलिस ने लिखा,”हमने ट्रैफिक ब्रांच को सूचना दे दी है।” मुंबई पुलिस के इस जवाब पर अब सोशल मीडिया यूजर्स काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए यह तक पूछ लिया आखिर वीवीआईपी लोगों को इतनी सहूलियत मिलती ही क्यों है? ऐसे में अब देखना यह है कि रणवीर फिर एक बार मुश्किल में फंसेंगे या इससे बच निकलेंगे।

Read More : T20 World Cup 2022: जसप्रीत बुमराह की जगह शमी को टीम में लेना एक सही फैसला, सचिन तेंदुलकर ने कही बड़ी बात

दीपिका संग रिश्ते को लेकर रहे चर्चा में

Ranveer Singh drived car  हाल ही में रणवीर सिंह तब खूब चर्चा में रहे थे, जब दीपिका पादुकोण के साथ उनके रिश्ते में खटास आने की बात मीडिया में वायरल हुई थी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया था कि रणवीर और दीपिका के बीच सबकुछ  ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, बाद में दीपिका और रणवीर ने एक-दूसरे की सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए इन अफवाहों का खंडन कर दिया था।

Read More : Government Jobs: खुशखबरी! आने वाली हैं बंपर भर्तियां, मोदी सरकार ने बेरोजगारी कम करने के लिए कसी कमर

रणवीर सिंह की अपकमिंग फ़िल्में

Ranveer Singh drived car  वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर को पिछली बार फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सर्कस’ और करन जौहर डायरेक्टेड ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ शामिल हैं। ‘रॉकी और रानी…’ में उनकी हीरोइन आलिया भट्ट होंगी।

Ranveer Singh drived car

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours