खुद को सच्चा प्रेमी साबित करने नाबालिग से किया रेप, दोस्त से लगाई थी इतने रुपए की शर्त

1 min read

अलकडीहा: Rape with minor to prove true lover खुद को एक नाबालिग लड़की का असली प्रेमी साबित करने के घिनौने प्रयास में एक युवक ने ना सिर्फ उसके साथ दुष्‍कर्म किया, बल्कि पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। अपनी कारगुजारी बताने के लिए उसने इस वीडियो को वायरल भी कर दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया ह‍ै।

Rape with minor to prove true lover

मामला अलकडीहा ओपी क्षेत्र का है। बताया जाता है कि शनिवार की रात आरोपित संजय भुईयां ने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने अपने पड़ोस में ही रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किशोरी के स्वजनों ने रविवार को अलकडीहा ओपी पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। इधर, ओपी प्रभारी महेंद्र कुमार ने तत्काल छापेमारी कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पोक्सो एक्ट के तहत ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया गया है। रविवार को ही जोड़ापोखर थाना के अंचल निरीक्षक संजीव कुमार तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की पड़ताल की।

Rape with minor to prove true lover

प्‍यार की डींगें हांक रहे थे दोस्‍त, दोनों ने प्रेम की गहराई दिखाने की लगा ली शर्त

Rape with minor to prove true lover बताया जाता है कि आरोपित संजय भुईयां शनिवार को अपने मुहल्ले के ही एक दोस्त के साथ बैठकर उस किशोरी के साथ अपने प्रेम की चर्चा कर रहा था, जबकि उसके दोस्त ने खुद को किशोरी का असली प्रेमी बताया। इस बात पर दोनों उखड़ गए और काफी बकझक हुई। दोनों ने एक-दूसरे को अपनी प्रेम की कहानी दिखाने की शर्त तक लगा ली।

Rape with minor to prove true lover

 

Rape with minor to prove true lover इसके बाद रात में संजय पीड़िता को बहला-फुसलाकर झाडि़यों में ले गया और व‍हां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया। सबूत के तौर अपने दोस्त के मोबाइल में इसे भेज दिया। संजय के दोस्त ने उस वीडियो के बारे में पीड़िता के स्वजनों को बताया। पुलिस सभी बिंदुओं की बारीकी से छानबीन कर रही है। लोगों का कहना है कि संजय व लड़की स्वजातीय है।

Rape with minor to prove true lover

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours