राशिफल- Rashifal 22 September 2022: गुरुवार की रात चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और बुध कन्या राशि में, शुक्र सिंह राशि में, मंगल वृष राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…
![Chhattisgarh Today](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2022/03/Join_Whatsapp_AdobeCreativeCloudExpress.gif)
Rashifal 22 September 2022: मेष-कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। हालांकि भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। घरेलू सुख के सामान में वृद्धि होगी लेकिन फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभता बढ़ रही है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।
वृषभ-व्यापारिक हल निकलेगा। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सुखद स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-धन का आवक बढ़ेगा लेकिन निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य आपका नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभता वाला समय होगा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें।
Rashifal 22 September 2022
कर्क-आपका कद बढ़ रहा है। चाहे वो सामाजिक, आर्थिक हो या सामाजिक। जैसी जरूरत है वैसी उपलब्धता है। शुभता बढ़ रही है। आकर्षण के केंद्र बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान, व्यापार सब अद्भुत दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह-मन अकारण भयभीत रहेगा। चिंतित बने रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। बच्चों की सेहत, प्रेम की स्थिति को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापार ठीक चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या-आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति भी होगी। फिर भी मन, स्वास्थ्य थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार सही चलता रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।
तुला-शासन-सत्ता पक्ष का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारिक लाभ भी होगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-भाग्यवश कुछ काम बनेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
Rashifal 22 September 2022: धनु-स्वास्थ्य मध्यम, चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें। लाल वस्तु पास रखें।
मकर-जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। एक सुखद समय दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। मां काली की अराधना करते रहें।
Read More : बलात्कार, गर्भपात और फिर कर ली दूसरी शादी…भाजपा MLA और बेटे पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
कुंभ-शत्रु परास्त होंगे। स्वयं नतमस्तक होंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन उनकी एक नहीं चल पाएगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन-पढ़ने-लिखने के लिए उचित समय है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। बच्चों की स्थिति मध्यम रहेगी लेकिन मन कुछ चिंतित बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
![Rashifal 22 September 2022](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-05-at-12.34.51-AM.jpeg)
+ There are no comments
Add yours