Rashifal : 24 सितंबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

1 min read

Rashifal 24 September 2022 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 24 सितंबर 2022 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी और शनिदेव की की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 24 सितंबर 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु किसी अज्ञानभय से परेशान हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।  संबंधों में मधुरता आएगी। विवाद से दूर रहें।

वृष राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमयी हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान को कष्ट होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से कुछ राहत मिल सकती है।

Rashifal 24 September 2022 मिथुन राशि- नौकरी में कार्यक्षेत्र में सुधार होगा, परन्तु अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। अचानक धन प्राप्ति होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। खानपान के प्रति सचेत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मानसिक परेशानियां रहेंगी। खर्च की अधिकता भी रहेगी। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

कर्क राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से व्यस्तता बढ़ सकती है। माता के परिवार की किसी महिला से धन की प्राप्ति के योग हैं। मन परेशान हो सकता है। भाई-बहनों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में आपसी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours