राशिफल 19 मई 2022: aaj ka rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरूवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा, इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। जानिए राशि के अनुसार 19 मई को आपका दिन कैसा होगा और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।
![Chhattisgarh Today](https://chhattisgarhtoday.co.in/wp-content/uploads/2022/03/Join_Whatsapp_AdobeCreativeCloudExpress.gif)
मेष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवारजनों के लिए आज समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आप उनकी हर संभव मदद भी करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नवीन कार्यों के लिए आज का दिन बेहतर है। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। परिवार में आप कुछ अच्छे बदलाव महसूस कर सकते हैं।
वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। रुका हुआ धन मिलने से अधूरे काम आसानी से बन जायेंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत में सुधार आएगा। समाज के कार्यों में आगे रहेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करके अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आपके कामों से सभी प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन राशि
आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके मन में किसी की मदद करने का भाव रहेगा। ईश्वर भक्ति में मन लग सकता है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। दूसरों के लिए आपको कुछ त्याग भी करना पड़ सकता है।
कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आलस्य का अनुभव कर सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। उधार लेन-देन से बचना आपके लिये अच्छा रहेगा। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। किसी भी पारिवारिक फैसले से पहले जीवनसाथी की राय लेना बेहतर रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाये रखें। ऑफिस आने-जाने में समस्या महसूस हो सकती है।
सिंह राशि
aaj ka rashifal: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। दूसरों के कामों में दखल देने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। सोचे हुए काम में थोड़ी परेशानी हो सकती है। अधिकारी से बातचीत करने में सावधानी रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी से मुफ्त में कोई चीज़ न लें। संतान संबंधी मामलों में थोड़ी टेंशन हो सकती है।
कन्या राशि
आज अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज अनावश्यक चिंता खत्म होगी। इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। उत्तम दाम्पत्य जीवन की अनुभूति होगी। आज समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। आपके व्यव्हार से लोग खुश होंगे। आज आपकी तारीफ होगी।
तुला राशि
आज आप सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से थोड़ा वाद-विवाद हो सकता है। किसी से बिना वजह उलझने से बचें। अपनी वाणी पर संयम रखें। घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कोई नया काम सीखने का अवसर मिल सकता है। कोई आपकी योजनाएँ बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें ।
वृश्चिक राशि
आज गृहस्थ जीवन आनन्द से भरा रहेगा। परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ मजेदार समय बीतेगा। संतोष की भावना का अनुभव होगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन हो सकता है। सभी काम बेहतर तरीके से पूर्ण होंगे। सफलता के नए रास्ते मिलेंगे।
धनु राशि
aaj ka rashifal: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। अच्छी सेहत का आनन्द उठायेंगे। जरूरतमंद की मदद करेंगे। कुछ गोपनीय बातें आपको पता चल सकती है। माता का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। किसी मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। काम पूरा होने में समय लग सकता है। कार्ययोजना बनाकर चलने से ही काम बनेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। आज खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तली-भुनी चीजों को खाने से दूर रहें ।
कुंभ राशि
आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। किसी पुराने मित्र से मिलने का मन करेगा। किसी दोस्त से कॉल पर लंबी बात होगी। आपको अच्छा महसूस होगा। कामकाज के मामले में ज्यादातर समस्याएं आज जल्दी ही सुलझ जाएंगी। धैर्य पूर्वक किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा । आपके मन-मुताबिक काम पूरे होंगे।
मीन राशि
aaj ka rashifal: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार की समस्या हल हो सकती है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है, जिसके सहयोग से आपको नौकरी में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आपके व्यवहार से लोग बेहद प्रभावित होंगे। आपको ज्यादातर मामलों में सफलता मिल सकती है। गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।