IPL 2023 RCB VS RR : आरसीबी की नसीब हुई जीत! राजस्थान को दी करारी शिकस्त, भयंकर चला डुप्लेसी और मैक्सवेल का बल्ला

1 min read

IPL 2023 RCB VS RR : नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 7 रन से जीत हासिल की। ग्लेन मैक्सवेल (62) और डुप्लेसी (77) की शानदार पारी के दम पर आरसीबी ने 190 रन का टारगेट रखा। जवाब में आरआरर 6 विकेट गंवाकर 182 रन ही जुटा पाई। राजस्थान की ओर से सर्वाधिक रन देवदत्त पडिक्कल (52) ने बनाए। बैंगलोर के लिए हर्षल पटेल ने तीन विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज, डेविड विली ने एक-एक शिकार किया।

IPL 2023 RCB VS RR : लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने खराब आगाज किया। जोस बटलर स्टार ओपनर (0) पहले ओवर में बोल्ड हो गए। यशस्वी जायसवाल (47) और पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की। कप्तान संजू सैमसन (22) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। शिमरोन हेटमायर सस्ते में पवेलियन लौटे। ध्रुव जुरेन (नाबाद 34) और आर अश्विन (12) ने छठे विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी की। आरआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन की दरकार थी। हालांकि, हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 12 रन खर्च किए। अश्विन ने इसी ओवर की पहली-दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी पर आउट हो गए। अब्दुल बासित 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

IPL 2023 RCB VS RR : इससे पहले, आरसीबी ने टॉस गंवाने के बाद खराब शुरुआत की। कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली गोल्डन का शिकार हो गए। उन्हें ट्रेंट बोल्ड ने पारी की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। शाहबाद अहमद (2) का बल्ला नहीं चला। इसके बाद, डुप्लेसी और मैक्सवेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 127 रन की पार्टनरशिप की। यह साझेदारी 15वें ओवर में टूटी, जिसके बाद आरसीबी ने आखिरी पांच ओवर में पांच विकेट खोए। महिपाल लोमरोर (9), प्रभुदेसाई (0), वनिंद हसरंगा (6), विजयकुमार वैशाख (0) और दिनेश कार्तिक ने 16 रन का योगदान दिया। आरसीबी के ताम प्लेयर रनआउट हुए। राजस्थान के लिए बोल्ट और संदीप शर्मा दो-दो विकेट झटके। अश्विन और चहल को एक-एक विकेट मिला।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours