NH-30 में भीषण सड़क हादसा : घाट से उतरते समय ट्रेलर में पीछे से घुसी बस, 14 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

1 min read

रीवा,मध्यप्रदेशः- Road Accident In Rewa: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के NH-30 में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में 14 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल है। राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची है। जिसने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला है। गंभीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से त्योंथर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आधा दर्जन थानों का पुलिस बल पहुंच गया है।

Read More : Dhanteras 2022 : धनतेरस पर इन जगहों पर दीया जलाना न भूलें, हमेशा के लिए दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी

Road Accident In Rewa

Road Accident In Rewa: सोहागी थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने कहा कि शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ के घाट में हादसा हुआ है। यूपी पासिंग की बस जबलपुर से चलकर रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। लेकिन पहाड़ उतरे समय हादसे का शिकार हो गई है।

Read More : Rashifal : 22 अक्टूबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जाने क्या हैं अन्य राशियों का हाल

हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी बस

Road Accident In Rewa: जानकारी के मुताबिक बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। जिसमे ज्यादातर लोग श्रमि​क है। जो दीपावली त्योहार को लेकर अपने गृह ग्राम लौट रहे थे। अस्पताल में रात 1 बजे तक 55 लोग पहुंच चुके थे। बड़े हादसे की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी नवनीत भसीन घटनास्थल पर पहुंचे है।

घटनास्थल

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours