IND Vs AUS : रोहित शर्मा ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

1 min read

Rohit Sharma becomes leading six hitter : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकार्ड बना डाला। रोहित शर्मा ने इस मैच में कंगारू टीम के खिलाफ दूसरी पारी के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर जैसे ही एक छक्का लगाया वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा ने जोस हेजलवुड की गेंद पर छक्का लगाकर ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज की और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

रोहित शर्मा ने तोड़ा मार्टिन गप्टिल का रिकॉर्ड

Rohit Sharma becomes leading six hitter : टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड कीवी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के नाम पर दर्ज था, लेकिन रोहित शर्मा ने अब इस रिकार्ड को तोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए। मार्टिन गप्टिल ने अब तक 121 मैचों में 172 छक्के लगाए हैं जबकि रोहित शर्मा ने 138 मैचों में अब तक 176 छक्के लगाए हैं। बता दें कि कल करो या मरो मुकाबले में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 गेंद में 43 रन बनाकर भारत को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

Rohit Sharma: मैच जीतने के बाद गदगद हुए कप्तान रोहित शर्मा, इन घातक प्लेयर्स को बताया टीम का असली हीरो

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-

रोहित शर्मा- 138 मैच, 176 छक्के

मार्टिन गप्टिल- 121 मैच, 172 छक्के

क्रिस गेल- 79 मैच- 124 छक्के

इयोन मोर्गन- 115 मैच, 120 छक्के

आरोन फिंच- 94 मैच, 119 छक्के

Read More : अज्ञात बीमारी का कहर : बीजापुर और नारायणपुर के गांवों में दो माह में 39 ग्रामीणों की मौत, 50 से अधिक बीमार

एक साल में टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

Rohit Sharma becomes leading six hitter : सबसे खास बात यह है कि रोहित शर्मा के नाम पर किसी एक साल में टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। रोहित ने इस साल 26 छक्के लगाए हैं जबकि फिंच ने पिछले साल 25 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में 23 छक्कों के साथ विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने यह रिकॉर्ड 2019 में बनाया था। रोहित पहले से टी-20आई में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले भी प्लेयर हैं। वह 3677 रन बना चुके हैं। उनके बाद विराट कोहली (3597 रन) का नाम है।

Rohit Sharma becomes leading six hitter

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours