IND Vs PAK: ताबड़तोड़ रोहित शर्मा… पाकिस्तान के खिलाफ Rohit Sharma की ‘ट्रिपल सेंचुरी’! फिर बना दिया नया रिकॉर्ड

1 min read

Rohit Sharma hits 300th ODI Sixes : भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच में रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर बोला है। रोहित शर्मा पाकिस्तानी गेंदबाजों की जबरदस्त धुलाई करते हुए एक के बाद एक छक्के जड़ते जा रहे हैं। रोहित शर्मा ने इस दौरान वनडे का 300वां छक्का भी जड़ दिया है। इस तरह रोहित ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने वनडे में छक्कों की ट्रिपल सेंचुरी जड़ दी है।

300 छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने रोहित

Rohit Sharma hits 300th ODI Sixesबता दें कि वनडे क्रिकेट में 300 से अधिक छक्के जड़ने वाले रोहित शर्मा तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा से पहले शाहिद अफरीदी और क्रिके गेल भी वनडे क्रिकेट में 300 से अधिक छक्के जड़ चुके हैं। अफरीदी ने वनडे में कुल 351 छक्के जड़े हैं, जबकि क्रिस गेल ने 331 छक्के जड़े हैं। ऐसे में रोहित भी 300 छक्के लगाने वाली सूची में शामिल हो गए हैं।

Rohit Sharma hits 300th ODI Sixes

Rohit Sharma hits 300th ODI Sixes रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ भी 130 रनों की पारी खेलते हिुए कई रिकॉर्ड तोड़े थे। रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। गेल ने इंटरनेशलन क्रिकेट में 353 छक्के जड़े थे, लेकिन रोहित ने उनका रिकॉर्ड धवस्त करते हुए यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था।

India vs Australia

टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता मैच

Rohit Sharma hits 300th ODI Sixes भारत बनाम पाकिस्तान के बीच विश्व कप का 12वां मुकाबला खेला गया है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और सिर्फ 191 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम ने सबसे अधिक 50 रन बनाया, इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने भी 49 रनों की पारी खेली है। वहीं टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं बुमराह को मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours