एंटरटेनमेंट डेस्कः- Rubina Dilaik Bikini Look : एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस अपने अलग-अलग लुक की तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर करती रहती है। हाल ही में रुबीना ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जो आग लगा रही हैं।
रुबीना दिलैक ने अपनी ये फोटोज इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि रुबीना अपने दोस्तों के साथ पूल में मजे से एंजॉय कर रही हैं। रुबीना ने कुल 10 फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद ही ग्लैमरस नजर आ रही है।
इन तस्वीरों में रुबीना ब्लैक स्ट्रैपलेस बिकिनी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। ब्लैक शेड्स से अपने लुक को कम्प्लीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड लग रही है। रुबीना पूल में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है।
Rubina Dilaik Bikini Look : एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी शो ‘छोटी बहू’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो में उन्होंने में राधिका का किरदार निभाया था। इसके बाद वो ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ में सौम्या सिंह के का रोल करती नजर आई थीं। वहीं वो ‘बिग बॉस-14’ की विनर भी रह चुकी हैं। इसी के उन्होंने फिल्म ‘अर्ध’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ हितेन तेजवानी और राजपाल यादव भी नजर आने वाले हैं।