बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बवाल: चले ईंट-पत्थर, वाहनों में तोड़फोड़, प्रतिमा तोड़ी

1 min read

बिलासपुर:- Ruckus during Durga immersion: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार तड़के दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और डंडे चले। इस दौरान डीजे वाहन सहित अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। उपद्रवियों ने विसर्जन के लिए ले जाई जा रही प्रतिमा भी तोड़ दी। करीब दो घंटे तक सड़क पर उपद्रव होता रहा, लेकिन पुलिस नदारद थी। विसर्जन देखने के लिए पहुंचे लोगों में भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों की ओर से सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। पूरे बवाल वीडियो भी सामने आया है।

Chhattisgarh TodayChhattisgarh Today

पहले आगे जाने को लेकर हुआ विवाद

Ruckus during Durga immersion: जानकारी के मुताबिक, शहर में नवरात्रि के बाद गुरुवार रात से प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ था। इस दौरान देवकीनंदन चौक से लेकर जूना बिलासपुर तक झांकियों की लाइन लगी हुई थी। सिटी कोतवाली चौक से दुर्गा समितियों को एक-एक कर प्रवेश दिया जा रहा था। इस दौरान झांकी देखने वालों की सड़क के दोनों ओर भीड़ लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे चांटीडीह दुर्गा समिति और कुदुदंत दुर्गात्सव समिति के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष पहले आगे जाने पर अड़े थे।

Read More : टी20 वर्ल्ड कप से किया गया दरकिनार.. अब संजू ने MS Dhoni की तरह पारी खेलकर दिया जवाब

झांकी देख रहे लोगों को भी बनाया गया निशाना

Ruckus during Durga immersion: बात इतनी बढ़ी की दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष के युवक लाठी-डंडे और रॉड लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे वाहनों और डीजे वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सड़क किनारे खड़े लोगों को भी निशाना बनाया गया। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ठेले वाले और दुकानदार भी वहां से अपना सामान लेकर भागने लगे।

Read More : मनेंद्रगढ़ : रावण दहन पर अश्लील डांस, कांग्रेस नेताओं ने उड़ाए नोट, BJP बोली-ये कौन सा गांधीवाद

Ruckus during Durga immersion: गौरतलब है कि पिछले साल भी इसी तरह की घटना बिलासपुर में हुई थी, जहां पुलिस ने दुर्गा विसर्जन के दौरान जुलूस निकालने वाले श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज किया था।

Read More : Gold Price Today: दीवाली आते-आते लगातार महंगा हो रहा सोना, आज भी चढ़ गई कीमत; ये हैं लेटेस्ट रेट

Ruckus during Durga immersion

ओडिशा के कटक शहर में भी गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान झड़प हो गई, जिसमें दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। यह झड़प कटक के कुसुनपुर और भागबतपुर पूजा समितियों के सदस्यों के बीच हुई। मारपीट में दोनों गुटों के कई लोगों को चोटें आई हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours