SA20 2024: होटल के बाहर घटी दिल दहला देने वाली घटना, बंदूक की नोक पर स्टार क्रिकेटर के साथ लूटपाट

1 min read

Fabian Allen SA20 2024: साउथ अफ्रीका में इस समय SA20 लीग खेली जा रही है। इस लीग के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। SA20 लीग के बीच एक खिलाड़ी से बंदूक की नोक पर लूटपाट की गई है। ये घटना जोहान्सबर्ग की बताई जा रही है। जहां 28 साल के एक खिलाड़ी को होटल के बाहर निशाना बनाया गया। ये खिलाड़ी SA20 लीग में पार्ल रॉयल्स टीम का हिस्सा है।

बंदूक की नोक पर इस खिलाड़ी के साथ हुई लूटपाट

SA20 2024 वेस्टइंडीज के इंटरनेशनल क्रिकेटर फैबियन एलन जोहान्सबर्ग में इस घटना के शिकार बने हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, फैबियन एलन को जोहान्सबर्ग के फेमस सैंडटन सन होटल के पास बंदूक से लैस लुटेरों ने रोका और जबरन उनका फोन और बैग सहित निजी सामान छीन लिया। पार्ल रॉयल्स टीम, SA20 लीग और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) से जुड़े कई स्रोतों ने इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि एलन को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Fabian Allen- India TV Hindi

क्रिकेट वेस्टइंडीज के शीर्ष अधिकारी ने दिया ये अपडेट 

क्रिकेट वेस्टइंडीज के एक शीर्ष अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि हमारे हेड कोच आंद्रे कोली, जो जमैका के ही रहने वाले हैं, उन्होंने फैबियन से संपर्क किया। ओबेड मैककॉय (वेस्टइंडीज के एक अन्य खिलाड़ी) के माध्यम से सफलतापूर्वक संपर्क स्थापित किया गया। वह ठीक हैं। बता दें यह घटना हाल के दिनों में SA20 खिलाड़ियों से जुड़े सुरक्षा संबंधी प्रकरण की दूसरी घटना है।

SA20 2024 फैबियन एलन का इंटरनेशनल करियर 

SA20 2024 फैबियन एलन ने वेस्टइंडीज के लिए अभी तक 20 वनडे और 34 टी20 मैच खेले गए हैं। इन 20 वनडे में उन्होंने 200 रन बनाए हैं और 7 विकेट लिए हैं। वहीं, टी20 में उन्होंने 267 रन के साथ 24 विकेट अपने नाम किए हैं। फैबियन एलन आईपीएल में भी खेल चुके हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours