संपत्ति बनाने कर डाली खुद की बेटियों को दलाली, बनाई 100 करोड़ की प्रॉपर्टी, पति-पत्नी ने किया 5000 लड़कियों का सौदा

1 min read

[lwptoc]

 

रांची : Sale own daughters बेटियों की तस्करी से 100 करोड़ की संपत्ति (अनुमानित) बनानेवाली महिला सुनीता देवी (Human Trafficking Sunita Devi) के खिलाफ एनआईए (National Investigation Agency) ने इनाम घोषित किया है। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि कुछ महीने पहले ही ईडी (Enforcement Directorate) ने 3 करोड़ 36 लाख की संपत्ति जब्त की थी। खूंटी के मुरहू की रहनेवाली सुनीता का पति पन्ना लाल महतो (Human Trafficking Panna Lal Mahto) फिलहाल जेल में है। देश के इतिहास में मानव तस्करी का ये सबसे बड़ा गैंग (Human Trafficking Gang) है। जिसे पति-पत्नी चलाते हैं। लगभग 5000 लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर देश और विदेश में बेच (Human Trafficking) दिया गया।

Raed More: अजब प्रेम की गजब कहानी : लुटेरे प्रेमी को जेल से छुड़ाने के लिए कर्ज लेती थी प्रेमिका… फिर चुकाने के लिए प्रेमी करता था लूटपाट

प्लेसमेंट के नाम पर 5000 लड़कियों का सौदा

Sale own daughters दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए झारखंड की लड़कियों की ट्रैफिकिंग करने वाली सुनीता देवी के लिए खिलाफ एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी) ने एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। सुनीता देवी के पति पन्ना लाल महतो को एनआईए ने वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था। उस वक्त से ही वो जेल में है। इस दंपति पर झारखंड और ओडिशा की 5000 से भी ज्यादा लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर बेचने और उनका सौदा करने का आरोप है। ह्यूमन ट्रैफिकिंग से करोड़ों की कमाई करने वाले पन्ना लाल और उसकी पत्नी के खिलाफ ईडी (एन्फोर्समेंट डायरक्टोरेट) की भी जांच चल रही है। कुछ महीने पहले ईडी ने पन्ना लाल महतो की 3 करोड़ 36 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की है।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

Read More: आज का राशिफल 10 अप्रैल 2022: मीन राशि वालों को कार्य में मिलेगी सफलता, वहीं इनके व्यापार में होगी बढ़ोतरी

निशाने पर झारखंड और ओडिशा की बेटियां

पन्ना लाल महतो और उसकी पत्नी सुनीता देवी के खिलाफ झारखंड के खूंटी स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) थाने में 19 जुलाई 2019 को केस दर्ज किया था। इस केस को टेकओवर करते हुए एनआईए ने चार मार्च 2020 को प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद से ही सुनीता देवी फरार चल रही है। एनआईए को जांच के दौरान जानकारी मिली कि पन्ना लाल महतो और उसकी पत्नी सुनीता देवी दिल्ली में तीन प्लेसमेंट एजेंसियां चलाते हैं और इनके जरिए झारखंड, ओडिशा के सुदूरवर्ती इलाकों की लड़कियों की ट्रैफिकिंग करते हैं।

Read More: IPL 2022: 18वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मिली करारी हार, RCB ने 7 विकेट दी मात

10 साल में मानव तस्करी से बनाई 100 करोड़

जांच में पता चला कि इन दोनों (पन्ना लाल और सुनीता) ने लड़कियों को मुंबई, पंजाब, हरियाणा, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, पटना, बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, गोवा और देश के बाहर भी घरेलू काम, बंधुआ मजदूरी, कारखाना में मजदूरी, देह व्यापार के लिए बेचा है। पन्ना लाल और उसकी पत्नी सुनीता देवी साल 2003 से ही मानव तस्करी कर रहे थे। अनुमान है कि इस दंपति ने 100 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति बनाई है। पन्ना लाल महतो खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के गनालोया गांव का निवासी है, जबकि उसकी पत्नी सुनीता भी इसी जिले के मुरहू की रहनेवाली है।

Read More: मुख्यमंत्री शिवरीनारायण में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विकसित की गई विभिन्न सुविधाओं का 10 अप्रैल को करेंगे लोकार्पण

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours