सलमान खान ने एयरपोर्ट पर फैन के साथ की ऐसी हरकत, वीडियो सामने आने के बाद भड़के लोग, कहा- इतना एटीट्यूड सही नही!

1 min read

नई दिल्ली: Salman Khan misbehave : बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान न​ सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बल्कि अपने दबंग अंदाज के लिस भी जाने जाते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी एक झलक पाने को लिए उनके चाहने वालों की लंबी कतारें लग जाती हैं। हलांकि कभी-कभार स्टार्स फैंस के साथ कुध्द ऐसा बर्ताव कर जाते हैं जिससे उनका दिल टूट जाता है। हाल ही में सलमान खान ने भी अपने एक फैन के साथ कुछ ऐसा ही किया, जो लोगों को पसंद नहीं आया। यहां देखें सलमान का वायरल हो रहा वीडियो…

Salman Khan misbehave दबंग सलमान खान हमेशा ही अपने एटीट्यूड को लेकर चर्चा में रहते हैं। अक्सर ही फैंस के साथ उनके वीडियो चर्चा में रहते हैं। इसी बीच सलमान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने फैन के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि सलमान खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। इस दौरान सलमान जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरते हैं उनके पास एक फैन फोटो फ्रेम लेकर आता है। फैन को देखकर सलमान ने बेहद ही अजीबोगरीब मुंह बनाने लग जाते हैं। हलांकि वह जैसे-तैसे अपने फैन के साथ तस्वीर खिंचवाते हैं।

सलमान खान का ऐसा बिहेवियर देखकर उनके फैंस न सिर्फ हैरान बल्कि अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। इसी वजह से एक्टर को सोशल मीडिया ट्रोल किया जा रहा है। एक ने लिखा, पहले में इन्हें पसंद करती थी लेकिन अब नहीं। तो वहीं एक लिखता है, यह मुंह क्यों बना रहा है। इस तरह के कई और कमेंट्स सलमान के इस वीडियो पर आ रहो हैं।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही कटरीना कैफ के साथ फिर से पर्दे पर आने वाले हैं। दोनों फिर से एक साथ फिल्म टाइगर 3 में काम करने जा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल तक रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर अपनी आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्टर ने इस फिल्म के सेट से अपनी फोटो शेयर की थीं। इसके अलावा वो नो एंट्री 2 और किक 2 को लेकर काफी बिजी हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours