जयपुर: samvida employee rules rajasthan प्रदेश सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि पहली प्रक्रिया के तहत 10000 से अधिक कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू की गई है। संविदा कर्मचारी संघ का दावा है कि पहले साल में 15 साल के अनुभव वाले केवल 10000 संविदा कर्मी ही नियमित किए जाएंगे। जबकि राज्य सरकार द्वारा एक लाख से अधिक कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया गया था।
Read More: सोनाक्षी सिन्हा का ये वीडियो लोगों का मूड किया खराब, देखकर क्यों नाक-भौंह सिकोड़ रहे लोग?
samvida employee rules rajasthan हालांकि राजस्थान, वित्त विभाग के अधिकारियों की मानें तो सभी 1 लाख 10 हजार कर्मचारियों को एक बार में नियमित नहीं किया जा सकता है। पहले साल 15 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा। हालांकि जिनके पास 12 , 13 ,14 साल के अनुभव है, उन्हें 1 साल का इंतजार करना होगा। नवीन वर्ष में उन्हें नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा। यह प्रक्रिया जारी रहेगी।
Read More: फेमस एक्टर ने 59 साल की उम्र में चौथी बार रचाई शादी, 15 साल छोटी एक्ट्रेस ने भी तीसरी बार लिए सात फेरे
samvida employee rules rajasthan दरअसल प्रदेश में संविदा कर्मचारियों की संख्या लाखों में है। ऐसे में संविदा कर्मचारियों की सबसे अधिक संख्या चिकित्सा शिक्षा और शिक्षा विभाग में रिकॉर्ड की गई है। चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मचारियों की संख्या 44833 है जबकि शिक्षा विभाग में संविदा कर्मचारियों की संख्या 41423 हैं। ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग सहित अल्पसंख्यक विभाग में भी संविदा कर्मचारियों की संख्या अधिक है। हालांकि राजस्थान सरकार द्वारा यह घोषणा की गई है कि पहले प्रक्रिया के तहत 15 साल का अनुभव रखने वाले कर्मचारियों को ही नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा। वहीं इस प्रक्रिया में राज्य के 10000 संविदा कर्मचारी नियमित होंगे जबकि अन्य कर्मचारियों को 15 साल की सेवा पूरी होने के बाद ही नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा।
Read More: कांग्रेस को जोर का झटका, दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल
samvida employee rules rajasthan इससे पूर्व राजस्थान सरकार ने बजट 2023-24 में कहा था कि विभिन्न विभागों के तहत काम करने वाले संविदा कर्मचारियों को अन्य सेवाओं में नियमितीकरण का लाभ आईएएस के पद पर चयन पदोन्नति के समान पैटर्न पर किया जाएगा। इसके तहत कुल कार्य अनुभव के बजाय उन्हें एक तिहाई कार्य अनुभव को ही गिना जाएगा। हालांकि बजट में राजस्थान सरकार द्वारा इसकी घोषणा किए जाने के साथ ही कर्मचारियों में विरोध देखा जा रहा था इससे पहले अक्टूबर महीने में सरकार द्वारा बड़ी घोषणा की गई थी इसमें कहा गया था कि संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के लिए नियम तय किए जाएंगे। इसके साथ ही उनके वेतन को लेकर भी नियम तय किए जाने हैं।
Read More: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पाएंगे व्यापार में मजबूती और होंगे धनवान
samvida employee rules rajasthan इतना मिलेगा वेतन
राजस्थान सरकार द्वारा अपनी घोषणा में कहा गया था कि लंबे समय से संविदा के रूप में काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला किया गया। इसमें पंचायत सहायक, पैरा टीचर सहित शिक्षाकर्मी के रूप में कार्य संविदा कर्मियों को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं तीनों कर्मचारियों को शुरुआत में 10400 मिलेंगे। 9 साल की नौकरी पूरी करने के बाद 18500 रुपए जबकि 18 साल की सेवा पूरी करने के बाद 33300 रुपए वेतन के रूप में प्राप्त होंगे।
Read More: 30 से अधिक महिला जेलरों ने कैदियों के साथ बनाए संबंध, अश्लील तस्वीर अदला बदली करने के दौरान खुल गई पोल
बीडी कल्ला सब कमेटी की सिफारिश
samvida employee rules rajasthan बता दे कि संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के लिए मंत्री बीडी कल्ला के नेतृत्व में कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया था। इस कमेटी द्वारा संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के लिए नियम तय किए गए थे। हालांकि संविदा कर्मचारी सरकारी कर्मचारियों के अनुसार वेतन और पदोन्नति की मांग कर रहे थे लेकिन राज्य सरकार द्वारा ऐसा नहीं करके अलग से नियम तय किए गए हैं। वहीं राजस्थान कांट्रेक्चुअल सर्विस रूल 2021 के दायरे में आने वाली संविदा कर्मचारियों को ही नियमित किया जाएगा।
Read More: Vidya Balan Nude Photoshoot: विद्या बालन ने कराया न्यूड फोटोशूट, न ब्लाउज…न साड़ी, पेपर से बदन ढककर बचाई लाज
samvida employee rules rajasthan इधर बजट में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया IAS के पद पर चयन और पदोन्नति के समान पैटर्न रखने पर विरोध शुरू हो गया है। कर्मचारी संगठन का कहना है कि इस पैटर्न के तहत कर्मचारियों की कुल कार्य अनुभव के बजाय उन्हें एक तिहाई कार्य अनुभव को ही मान्य किया जाएगा। संविदा कर्मचारी संघ की मांग है कि उनके पिछले सेवा के कुल कार्य अनुभव को उनके पदों के नियमितीकरण में गिना जाना चाहिए। 15 साल तक काम करने वाले को केवल 5 साल का अनुभव के ना गिना जाना सही नहीं है। वही राजस्थान में केवल 10000 अनुबंधित कर्मचारियों के पास ही 15 साल का अनुभव है। ऐसे में केवल 10000 को ही इस नियमितीकरण का लाभ मिलेगा। वही आगे आने वाली प्रक्रिया में फिर अन्य कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा।