Sanju Samson Blocks Ball For Yashasvi Jaiswal Century इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स ने 9 विकेट से कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया। इस दौरान राजस्थान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन शतक से चूक गए। अगर उन्होंने राजस्थान को छक्के से जीत दिलाई होती तो आईपीएल में अपना दूसरा शतक जड़ देते ,लेकिन वह चौका ही जड़ पाए। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पूरी कोशिश की 21 साल का युवा बल्लेबाज शतक जड़ दे।
Sanju Samson Blocks Ball For Yashasvi Jaiswal Century
Sanju Samson Blocks Ball For Yashasvi Jaiswal Century मामला 13वें ओवर की आखिरी गेंद का है। संजू सैमसन स्ट्राइक पर थे और सुयश शर्मा ने लेग साइड से बाहर गेंद की, ले राजस्थान के कप्तान ने गेंद को लाइन में खेल दिया। गेंद इतनी बाहर थी कि शायद चौका मिला और मैच खत्म हो जाता, लेकिन संजू ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने फिर यशस्वी जायसवाल को इशारा किया कि छक्का मारकर मैच खत्म करो। 14वें ओवर की पहली गेंद शार्दुल ठाकुर ने वाइड यॉर्कर की यशस्वी इसपर स्वीप लगार स्कवायर लेग पर चौका बटोर पाए।
— non sync (@sterns_haschen) May 11, 2023
संजू सैमसन ने दिलाई धोनी की याद
Sanju Samson Blocks Ball For Yashasvi Jaiswal Century संजू सैमसन के वाइड गेंद जाने से रोकने से महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। बांग्लादेश में 2014 टी-20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। मीरपुर में 173 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। विराट कोहली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
No context #KKRvRR pic.twitter.com/PuHzhLzBp4
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 11, 2023
जब एमएस धोनी ने विराट कोहली को विजयी रन बनाने दिया
Sanju Samson Blocks Ball For Yashasvi Jaiswal Century भारत को रन-चेज के दौरान शेष सात गेंदों पर 1 रन की आवश्यकता थी। हर कोई उम्मीद कर रहा था कि धोनी एक बार फिर छक्का लगाकर ट्रेडमार्क फैशन में मैच खत्म करेंगे, लेकिन धोनी ने ऐसा नहीं किया और डॉट बॉल खेली। उन्होंने विराट कोहली को विनिंग शॉट खेलने का मौका दिया था। संजू ने भी यशस्वी के लिए कुछ ऐसा ही किया।
विराट कोहली ने भी किया था ऐसा, पूरा हुआ था गेल का शतक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐसा ही एक मैच आरसीबी और कोलकाता के ही बीच में हुआ था। मैच में कोलकाता ने 20 ओवर में 171 रनों का स्कोर खड़ा किया जवाब में आरसीबी की टीम जीत की दहलीज पर थी और गेल 98 रन के पास खेल रहे थे। तभी विराट कोहली ने बाहर जाती गेंद को डिफेंस किया और अगले ओवर में क्रिस गेल ने अपनी सेंचुरी पूरी की।
Same vibes , but mission unsuccessful 🥹 , well played YJ❤️🔥 pic.twitter.com/GQyTrK03Vg
— Its 》Aвʜǐraʍ (@its_abiram) May 11, 2023