न्यायधानी में हैवानियत : स्कूली छात्रा को प्रेम जाल में फंसा कर साथ ले गया युवक, फिर बनाया हवस का शिकार

1 min read

बिलासपुर। School Student Rape सीपत थाना क्षेत्र में 15 साल की स्कूली छात्रा का अपहरण कर उससे रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने छात्रा से पहले दोस्ती की और फिर प्यार के जाल में फंसाकर उसे अपने साथ ले गया। दो दिन तक उसे अपने दोस्त के घर में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

School Student Rape सीपत क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की नवमीं कक्षा की छात्रा है। बीते चार मई की शाम वह अपने घरवालों को घर से बिना बताए निकल गई। देर शाम तक उसके वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने पांच मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने अपहरण की आशंका से केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।

School Student Rape पुलिस ने लड़की के परिजन और सहेलियों के साथ ही परिचितों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई, तब पता चला कि ग्राम पंधी निवासी सलमान खान (20) युवक भी गायब है। पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि कुछ महीने पहले लड़का गांव में आता था और मोहल्ले में रहता था। इसी दौरान उसने लड़की से दोस्ती कर ली। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि वह लगरा निवासी अपने दोस्त के सूने मकान में है। पुलिस वहां पहुंची, तब लड़की भी मिल गई। उसका बयान दर्ज कर पुलिस ने उसे परिजन को सौंप दिया है।

School Student Rape

School Student Rape पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया कि युवक से उसकी दोस्ती थी। दोनों एक-दूसरी से बातचीत करते थे। युवक ने उससे प्यार करने और शादी करने का वादा किया। फिर उसे अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। लड़की के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

School Student Rape

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours