कई महिलाओं के लिए रोल मॉडल बनी SDM Jyoti Maurya, पति को छोड़ हेड मास्टर के साथ फरार हुई मैडम

1 min read

पटना: SDM Jyoti Maurya like case in Bihar वैशाली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने मजदूरी करके अपनी पत्नी को पढ़ाया, लेकिन सरकारी टीचर बनते ही वो हेड मास्टर के साथ फरार हो गई। और अब पीड़ित को धमकी मिल रही है।

SDM Jyoti Maurya like case in Bihar वैशाली जिले के जंदाहा थाना में एक पति ने मजदूरी कर अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और शिक्षिका बनाया। शिक्षिका शादी के 13 साल बाद अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर हेडमास्टर के साथ फरार हो गई। इस मामले में पति ने एफआईआर दर्ज करवाई है। जंदाहा के महिपुरा निवासी सरकारी स्कूल की शिक्षिका पति एवं दो बच्चों को छोड़कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ फरार हो गई। इस मामले में पति ने समस्तीपुर के पटोरी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जोरपुरा के प्रधानाध्यापक समस्तीपुर जिले के हलई ओपी के मरीचा गांव निवासी राहुल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

SDM Jyoti Maurya like case in Bihar शादी के 13 साल बाद पत्नी फरार

पीड़ित ने बताया कि 13 वर्ष पूर्व उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। अपनी पत्नी को उसने मेहनत-मजदूरी कर उच्च शिक्षा दिलाई । इसके बाद उसे सरकारी टीचर की नौकरी मिली। 25 फरवरी 2022 को उसकी पत्नी ने शिक्षिका के पद पर प्राथमिक विद्यालय जोरपुरा में काम किया। इसके बाद वो अपनी पत्नी को बाइक से विद्यालय पहुंचाने लगा।

हेड मास्टर संग पत्नी का अफेयर

SDM Jyoti Maurya like case in Bihar बताया गया है कि इसी दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक की कुदृष्टि उसकी पत्नी पर थी। प्रधानाध्यापक ने उसकी शिक्षिका पत्नी को बहला-फुसलाकर पति और दोनों बच्चों से अलग कराते हुए अपने गृह क्षेत्र में एक घर में शिफ्ट करा दिया। जहां उससे वह रोज संपर्क में रहता था। प्रधानाध्यापक होने का नाजायज लाभ उठाते हुए उसे विद्यालय से अनुपस्थित रखकर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर वेतन दिलाया जाता रहा। बताया गया है कि दुर्गापूजा में छुट्टी के दौरान आरोपी प्रधानाध्यापक ने पीड़ित की शिक्षिका पत्नी को उक्त डेरा से भी गायब कर किसी अज्ञात जगह भेज दिया। और उसके संपर्क में है।

पिस्टल से बल पर डराने का प्रयास

SDM Jyoti Maurya like case in Bihar शिक्षिका के पति ने बताया कि जब इस पूरे मामले की लिखित शिकायत विभागीय उच्चाधिकारियों से की गई और जांच-पड़ताल शुरू हुई तो बौखलाया प्रधानाध्यापक बीती रात बाइक से दो अज्ञात अपराधियों के साथ उसके घर पहुंचा। घर पर पिस्टल का भय दिखाकर गाली-गलौज करते उच्च अधिकारियों को दिए गए आवेदन वापस लेने और पत्नी को भूल जाने की धमकी दी। अन्यथा पूरे परिवार को समाप्त कर देने की बात प्रधानाध्यापक ने कही। जंदाहा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours