ब्वॉयफ्रेंड हो या हसबैंड, लड़कियां कभी किसी को नहीं बतातीं अपने ये 5 सीक्रेट्स!

1 min read

[lwptoc]

Secrets Of Girls: किसी भी रिलेशन में सामने वाले व्यक्ति के बारे में जानना काफी जरूरी होता है, जिससे हम सामने वाले को अच्छी तरह से समझ जाते हैं. Girls कैसे लड़कों को पसंद करती हैं या उन्हें कैसे लड़के पसंद आते हैं, इस बारे में वे कभी किसी को नहीं बतातीं और दिल में सीक्रेट की तरह रखती हैं. अगर लड़के उन सीक्रेट्स को जान लेते हैं, तो वे किसी भी लड़की के साथ अच्छी बॉन्डिंग बना सकते हैं.

अगर किसी से दोस्ती करना है तो सबसे पहले सामने वाले को जानना काफी जरूरी होता है. आज के समय में लोग कई बातों को अपने दिल में छिपाकर रखते हैं, इस कारण उनके बारे में जानना और उनको समझना काफी मुश्किल हो सकता है. अगर लड़कियों की बात करें तो उनके दिल की बात जानना हर किसी के लिए मुश्किल होता है.

Read More : चुनाव जीतने के बाद 24 घंटे में खैरागढ़ बनेगा जिला:​​​​​​​ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

क्योंकि Girls सबके सामने अपने दिल की बात नहीं रख पातीं. अपनी पसंद और न पसंद के बारे में भी वे काफी कम लोगों से शेयर करती हैं और उन्हें सीक्रेट की तरह अपने दिल में ही रखती हैं. लेकिन अगर आप उनसे दोस्ती करना चाहते हैं या उनके खास बनना चाहते हैं, तो सबसे पहले उनके दिल की बात जानना काफी जरूरी हो जाता है. इसके लिए आपको लड़कियों के कुछ ऐसे सीक्रेट्स जानने होंगे, जिन्हें वे अपने दिल में ही रखती हैं. अगर आप कुछ बातें समझ लेंगे तो वे आपके साथ कंफर्टेबल रहेंगी और आप दोनों दोस्ती या किसी दूसरे रिलेशनशिप को काफी अच्छे से निभा सकते हैं.

ऐसे लड़के आते होते हैं पसंद

WebMD के मुताबिक, Girls को आंखों में आंख डालकर बात करने वाले लड़के पसंद होते हैं. इसका कारण है कि आंखों में देखकर बात करने वाले लड़के अधिक कॉन्फिडेंट लगते हैं और Girls  को अक्सर ऐसे लड़के ही पसंद आते हैं. वहीं अगर कोई लड़का इधर-उधर देखकर या फिर नीचे आंख करके बात करता है, तो Girls उन लड़कों को पसंद नहीं करतीं.

जजमेंटल लड़के नहीं आते पसंद

लड़कों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि लड़कियों को जजमेंटल लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते. आज के समय में लड़के कई बार Girls  को किसी भी बात को लेकर जज करने लगते हैं कि Girls  को ऐसा नहीं करना चाहिए, वैसा नहीं करना चाहिए आदि. अगर आप भी इस तरह की सोच रखते हैं, तो जाहिर सी बात है आप किसी भी लड़की को पसंद नहीं आएंगे.

Read More : 9वीं पढ़ने वाले देवर के प्यार में पागल हुई 4 बच्चों की मां, फिर दोनों मिले इस हाल में

सरप्राइज होता है पसंद

Secrets Of Girls: Girls को सरप्राइज काफी पसंद होते हैं. भले ही वे कभी भी इस बात को जाहिर नहीं करेंगी, लेकिन हर लड़की को सरप्राइज पसंद होते हैं. अब चाहे वह आपकी दोस्त, गर्लफ्रेंड, बहन या वाइफ कोई भी हो. इसलिए किसी भी रिलेशन में Girls को सरप्राइज देने वाले लड़के पसंद आते हैं. अगर आप किसी लड़की से रिलेशन अच्छा चाहते हैं, तो समय-समय पर छोटे-छोटे सरप्राइज दे सकते हैं.

हंसी-मजाक करने वाले लड़के होते हैं पसंद

Girls अक्सर ऐसे लोगों से दोस्ती या रिलेशन रखना पसंद करती हैं, जो लड़का खुशमिजाज हो. अगर कोई लड़का हमेशा दुखी रहेगा या किसी न किसी बात पर अपनी परेशानी बताता रहेगा, तो ऐसे लड़कों को Girls पसंद नहीं करतीं. अगर आप भी हमेशा अपनी परेशानियों को Girls के सामने जाहिर करते रहते हैं, तो आपको अपना स्वभाव बदलने की जरूरत है. इसकी अपेक्षा अपना नेचर थोड़ा हंसी-मजाक वाला बनाएं. क्योंकि किसी भी प्रॉब्लम को लोगों को बताकर नहीं बल्कि उसका सही हल निकालकर खत्म किया जाता है.

Read More : महंगाई का तगड़ा झटका : एलपीजी सिलेंडर आज से 250 रुपये महंगा, चेक करें अपने शहर का रेट..

रिस्पेक्ट देने वाले लड़के आते हैं पसंद

Girls को अक्सर रिस्पेक्ट से बात करने वाले लड़के पसंद होते हैं. इस बात को लड़कियां कभी बताएंगी नहीं, लेकिन याद रखें सबसे पहले लड़कों में यही ऑब्जर्व करती हैं. इसलिए हमेशा हर लड़की या महिला से रिस्पेक्ट से बात करें, सिर्फ उनका दिल जीतने के लिए नहीं, बल्कि हर महिला के साथ रिस्पेक्ट से बात करना आपकी जिम्मेदारी है.

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours