मंडप सजेगा और जयमाला भी होगी, पर नहीं आएगी बारात, खुद से ब्याह रचा रहीं क्षमा बिंदु

1 min read

वडोदरा,गुजरात : Self Marraige of Kshama Bindu:किसी भी शादी में वर और वधू की जरूरत होती है, लेकिन गुजरात के वडोदरा में अनोखी शादी होने वाली है। शहर की क्षमा बिंदु खुद से ही ब्याह रचाने जा रही हैं। 11 जून को शादी का आयोजन है और वह उसके लिए पूरे उत्साह से जुटी हैं। मंडप सजाया जा रहा है, फेरों की व्यवस्था की जा रही है और जयमाला का भी आयोजन होगा। लेकिन इस पूरे कार्यक्रम में कोई वर नहीं होगा बल्कि अकेले वधू के तौर पर सजी क्षमा बिंदु होंगी। वह खुद से ही शादी करने वाली हैं, जिसे ‘सोलोगैमी’ कहा जाता है। गुजरात और भारत का संभवत: यह पहला ऐसा मामला है, जब कोई लड़की खुद से ही अपनी शादी करने वाली है।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

क्षमा का कहना है कि वह कभी शादी नहीं करना चाहती हैं, लेकिन दुल्हन बनने का मन था। इसलिए खुद से ही शादी रचाने का फैसला कर लिया। क्षमा बिंदु का कहना है कि मैंने ऑनलाइन सर्च किया कि क्या देश में किसी ने खुद से शादी की है तो ऐसा कोई मामला नहीं मिला। इस तरह संभवत: वह पहली लड़की हैं, जो खुद से शादी करेंगी। एक निजी कंपनी में काम करने वाली क्षमा सेल्फ मैरिज को लेकर कहती हैं कि यह खुद के प्रति अपना प्यार दर्शाने का तरीका है। उन्होंने कहा कि मैं खुद को प्यार करती हूं और इसीलिए शादी कर रही हूं।

देश में मिसाल बनेगी शादी, पार्लर, ज्वेलरी सब बुक
Self Marraige of Kshama Bindu: यह शादी देश में मिसाल बनेगी। क्षमा ने बताया कि शादी के लिए उसने महंगा लहंगा खरीदा है और पार्लर से लेकर ज्वेलरी तक सब का इंतजाम कर लिया है। क्षमा ने इस तरह की शादी के अपने मकसद का भी विस्तार से खुलासा किया। उसने कहा कि खुद से खुद की शादी करना स्वयं से बिना शर्त प्यार होने का संदेश है। यह आत्म-स्वीकृति है। आमतौर पर लोग जिससे प्यार करते हैं, उससे शादी करते हैं, लेकिन वह खुद से प्यार करती है, इसलिए खुद से शादी करने जा रही है। इसे समाज के कुछ लोग अप्रासंगिक मान सकते हैं, लेकिन मैं यह संदेश देना चाहती हूं कि महिला होना मायने रखता है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours