विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी नेतृत्व से नाराज होकर दिग्गज विधायक ने दिया इस्तीफा

1 min read

आइजोल: Congress MLA resigns  मिजोरम में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी कांग्रेस को झटका लगा है और प्रदेश के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक जेड. रालते ने कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रालते ने अपना त्यागपत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल थंजारा को सौंपा, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष लालसावता अभी दिल्ली में हैं।

दिग्गज कांग्रेस नेता के भगवान श्रीराम पर बिगड़े बोल, माता सीता के चरित्र पर भी उठाया सवाल; BJP हुई हमलावर..

Congress MLA resigns  लाल थंजारा ने कहा, ‘‘मुझे उनके इस्तीफे के कारण की जानकारी नहीं है, क्योंकि मैंने अभी तक उनका पत्र नहीं खोला है। पार्टी नेतृत्व इस पर विचार करेगा और हमारे प्रदेश अध्यक्ष के दिल्ली से लौटने के बाद अंतिम फैसला किया जाएगा।’’

Rahul Gandhi : सूरत कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिया 440 वॉल्ट का झटका, मोदी सरनेम केस से नहीं हुए बरी

Congress MLA resigns

कांग्रेस विधायक दल के नेता रालते से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। पार्टी सूत्रों ने कहा कि चार बार के विधायक रालते दिसंबर 2021 में पद सभांलने वाले लालसावता के नेतृत्व से नाखुश हैं। प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

Damoh News : पथरिया पहुंचे दिग्विजय सिंह, अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम हुए शामिल, कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर आने वाले चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours