अंबिकापुर: Serve Expired Soft Drink जिले में आज मेडिकल कॉलेज अस्पताल के रेड क्रास सोसाइटी ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोरोना काल में बेहतर काम करने वालों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव भी मौजूद थे। वहीं अब खबर सामने आई है कि, इस कार्यक्रम में आयोजनकर्ता ने एक बड़ी लापरवाही की। यह लापरवाही इतनी बड़ी थी कि कार्यक्रम में मौजूद लोगों की जान भी जा सकती थी। दरअसल कार्यक्रम में लोगों को एक्सपायरी डेट का साफ्ट ड्रिंक परोसा गया। इसके बाद टी एस सिंहदेव ने इस गलती को स्वीकार कर आयोजनकर्ताओ पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
Serve Expired Soft Drink परोसी एक्सपायर साफ्ट ड्रिंक
Serve Expired Soft Drink बता दें कि, अंबिकापुर की रेड क्रास सोसाइटी के लोगों द्वारा स्थानीय पीजी कालेज के ऑडोटोरियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कोरोना काल के समय बेहतर काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजनकर्ताओ ने समाज के विभिन्न वर्ग समाज और संगठन के लोगों के साथ वरिष्ठ नागरिकों को भी आमंत्रित किया था। इस आयोजन में मौजूद लोगों को नाश्ते के साथ साफ्ट ड्रिंक भी परोसा गया, जिसके बाद कई लोगों ने नाश्ता के साथ साफ्ट ड्रिंक पी ली। लेकिन कुछ लोगों की नज़र उसके एक्सपायरी डेट पर पड़ी। जिसके बाद लोगों के होश उड़ गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योकि कार्य्रकम में एक्सपायरी डेट का साफ्ट ड्रिंक परोसा गया था।
होगी कड़ी कार्रवाई
Serve Expired Soft Drink इस मामले की जानकारी जब डिप्टी सीएम स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को मीडिया के जरिए मिली तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ये बड़ी चूक है और ऐसा नहीं होना चाहिए। इसके बाद सिंहदेव ने कहा कि आयोजनकर्ता या दोषी के खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।