shadi ke baad naye naveli dulhan ka kaand शादी के बाद दूल्हा सुहागरात पर अपनी दुल्हन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। बिस्तर पर बैठे-बैठे वह यही सोचता रहा कि दुल्हन कब उसके लिए गर्म दूध का गिलास लेकर आ आएगी। कई घंटों तक नई नवेली दुल्हन का इंतजार करने के बाद भी जब पति के कमरे में पत्नी नहीं आई तो दूल्हे में दूसरे कमरे में जाकर दुल्हन के आने में देरी की पड़ताल शुरू की।
shadi ke baad naye naveli dulhan ka kaand नई नवेली दुल्हन की खोज में दूल्हे को ऐसा झटका लगा जो वो जिंदगी भर भी भूल नहीं पाएगा। नई नवेली दुल्हन के इस कांड के बाद ससुराल वाले भी दंग रह गए। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन की इस शर्मनाक से परिजन भी हैरान हो गए हैं। यह मामला देहरादून के डोईवाला का है।
डोईवाला में एक दुल्हन शादी की अगली रात को जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। डोईवाला निवासी दीपक कुमार उर्फ अमित कुमार ने डोईवाला कोतवाली में तहरीर देकर बताया की कुछ दिन पूर्व उसकी शादी देहरादून निवासी रीता देवी के साथ हुई थी।
मगर रीता देवी शादी के अगले दिन ही रात्रि में शादी के सभी जेवर और 2 लाख रुपये की नगदी लेकर घर से फरार हो गई। तहरीर में बताया की रीता देवी की उसके परिवार वालों ने 2021 में शादी करवाई थी। मगर रीता के पिता देवेंद्र कुमार, चाचा नरेंद्र कुमार, चाचा जितेंद्र कुमार व भाई दीपक कुमार ने फरवरी 2023 में उसका जबरन तलाक करवा कर दीपक उर्फ अमित कुमार से शादी करवा दी।
रीता की सगाई एक वर्ष पूर्व अमित से करवा दी थी। मगर अमित व उनके परिवार से यह बात छुपा कर रखी गई कि पहले भी उसकी शादी हो चुकी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक धारा 420 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।