जबलपुर, मध्यप्रदेशः- संस्कारधानी जबलपुर को खूबसूरत बनाने के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी द्वारा सड़क, चौराहे और फुटपाथों के किनारे रंग-बिरंगे फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं। ताकि शहर सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल रहे। लेकिन निगम के प्रयासों को शहर के नागरिक ही पलीता लगा रहे हैं।
दरअसल, दो दिन पहले अचानक देर रात जब चौराहे पर लोगो की आवाजाही कम हो गई तो कार में सवार एक महिला सड़क किनारे लगे इन पौधों में से कुछ पौधे बुरी तरह उखाड़कर ले गई। वेशभूषा देखने से तो ये किसी संपन्न घर की लगती हैं। रात के अंधेरे में हुई इस घटना के बाद अब जबलपुर नगर निगम सीसीटीवी फुटेज से महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रहा है।
देखें वीडियो
रात के अंधेरे में जब सड़क पर ट्रैफिक बेहद कम था, तब ये महिलाएं बहुत ही चालाकी से चौराहे के पहले ही कार से उतर जाती है। इसके बाद कार चौराहा क्रॉस करके आगे जाकर रुक जाती है। इसके बाद पीछे से आ रही दो महिलाओं में से एक जल्दी से पेड़ उखाड़ कर आगे खड़ी कार में बैठ जाती है। इसके बाद कार रफूचक्कर हो जाती है।
महिला के कपड़े देखकर साफ लग रहा था कि महिला संपन्न घर से है। वही सीसीटीवी में कार का नम्बर भी आ गया, कार में नम्बर प्लेट पर एमपी 48 सी 4520 क्रमांक लिखा था। कार बैतूल नम्बर की बताई जा रही है। बहरहाल इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि संपन्नता के बावजूद इस तरह को ओछी हरकत इस महिला ने क्यों की, शहर की खूबसूरती को बढ़ाने लगाए गए इन पौधों को जिस तरह से इस महिला ने उखाड़ा है।