‘वह प्रदेश जहां परीक्षा से पहले उत्तर पता चल जाए, उसे…’, पेपर लीक कांड के बीच शशि थरूर के ट्वीट पर मचा बवाल

2 min read

Shashi Tharoor Post On Uttar Pradesh : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार (23 जून) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने पेपर लीक की हालिया घटनाओं के बीच उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं का मजाक उड़ाया है। उनके इस पोस्ट के पर कई भाजपा नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। शशि थरूर ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक उत्तर पुस्तिका पर सवाल लिखा था, ”उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं?” इस सवाल का जवाब है, ”वो प्रदेश जहां परीक्षा से पहले उत्तर पता चल जाए उसे उत्तर प्रदेश कहते हैं।” इसको शेयर कर शशि थरूर ने लिखा है, ”शानदार! परीक्षा पे चार्चा।”

Shashi Tharoor Post On Uttar Pradesh  भाजपा नेताओं ने शशि थरूर के पोस्ट पर क्या-क्या कहा? भाजपा नेताओं ने शशि थरूर के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और उनकी निंदनीय टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना की। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर शशि थरूर को उनकी ही शैली में जवाब देने का फैसला किया।  सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा, ”ये सज्जन अक्सर विभिन्न संस्कृतियों (पहले पूर्वोत्तर और अब उत्तर प्रदेश) पर बहुत ही तीखे शब्दों में व्यंग्य करते रहते हैं। वे पागलपन के आगे झुक गए हैं, उनका दिमाग अलौकिक कोहरे में भटक रहा है।”

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”मैं अपने राज्य और उसके लोगों को इस तरह की निंदनीय टिप्पणियों के साथ स्टीरियोटाइप करके नीचा दिखाने में कोई मजाक (फन) नहीं देखता। यूपी का ऐसा अपमान निंदनीय है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।”

Shashi Tharoor Post On Uttar Pradesh

Shashi Tharoor Post On Uttar Pradesh  भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने एक्स पोस्ट में कहा, ”शशि, आपको तुच्छता का सहारा लेना पड़ रहा है!! और ऐसा करके आप पूरे राज्य के लोगों की निंदा कर रहे हैं? आप यूपी को अपना नहीं मानते, क्योंकि आप उसका मजाक उड़ा रहे हैं। मैं केरल को इस तरह देखता हूं कि यह मेरा राज्य है, यह मेरे लोग हैं। होनहार, युवा, गतिशील केरलवासियों ने सेना में मेरे साथ काम किया है और ‘टीम इंडिया’ में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। जब आपके कद और बुद्धिमत्ता वाला व्यक्ति किसी राज्य का मजाक उड़ाता है, तो दूसरे क्यों नहीं उड़ाएंगे? और फिर क्या!!”

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours