RCB vs LSG: दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर ने विराट कोहली पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- उन्हें सिर्फ रिकॉर्ड की चिंता

1 min read

Simon Doull allegations on Virat Kohli: RCB को आईपीएल के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। तीन मैचों में आरसीबी की ये दूसरी हार है। पिछले मैच में उसे कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शिकस्त मिली थी। आरसीबी को इकलौती जीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली है। लखनऊ के खिलाफ दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया, लेकिन उनकी टीम को जीत नहीं मिली।

साइमन डुल ने लगाया गंभीर आरोप

Simon Doull allegations on Virat Kohli: इस दौरान कमेंट्री कर रहे न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर साइमन डूल ने विराट पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोहली को सिर्फ अपने रिकॉर्ड की चिंता होती है। साइमन डूल ने कोहली के अर्धशतक का हवाला दिया। विराट ने एक समय 25 गेंद पर 42 रन बनाए थे। इसके बाद अगले आठ रन के लिए उन्होंने 10 गेंद लिए थे। आरसीबी के पूर्व कप्तान ने 35 गेंद पर अर्धशतक लगाया।

साइमन डूल ने क्या कहा?

Simon Doull allegations on Virat Kohli: साइमन डूल ने कमेंट्री करते हुए कहा, ”कोहली ने एक हाईस्पीड ट्रेन की तरह शुरुआत की। वह ताबड़तोड़ शॉट लगा रहे थे। ऐसा लग रहा था कि हथौड़ा चला रहे हो। बाद में 42 से 50 तक पहुंचने के लिए उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया। ऐसा लग रहा था कि वह अपने रिकॉर्ड के लिए चिंतित हैं। मुझे नहीं लगता है कि इस खेल में इस चीज के लिए जगह है। आपको लगातार रन बनाने चाहिए, खासकर जब आपको पास काफी विकेट बचे हो।”

Simon Doull allegations on Virat Kohli: मैच में क्या हुआ?

Simon Doull allegations on Virat Kohli आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ ने नौ विकेट खोकर 213 रन बनाए और आखिरी गेंद में मैच अपने नाम कर लिया। उसने एक विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही लखनऊ के पास चार मुकाबलों में छह अंक हो गए हैं और यह टीम अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours