
कटक: Singer human sagar forces to wife घरेलू हिंसा मामले में मशहूर उड़िया गायक ह्यूमेन सागर की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब उनके खिलाफ एक और गंभीर आरोप लगाया आया, जिसमें दावा किया गया कि पार्श्व गायक अपनी पत्नी श्रिया मिश्रा को अपना धर्म बदलने के लिए मजबूर कर रहे थे। श्रिया मिश्रा के वकील अनिल राय ने आरोप लगाया है कि ह्यूमेन सागर ईसाई हैं और उनकी पत्नी हिंदू हैं इसलिए वह उन पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाल रहे थे।
Singer human sagar forces to wife ह्यूमेन ने कई बार पत्नी को मारने तक की कोशिश: श्रिया के वकील
Singer human sagar forces to wife श्रिया के वकील ने कहा कि गायक पिछले चार साल से शारीरिक और मानसिक रूप तौर पर उनके मुवक्किल को प्रताड़ित कर रहे थे। कटक में महिला पुलिस थाने के बाहर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”ह्यूमेन ने कई बार अपनी पत्नी को मारने तक की कोशिश की थी।
ह्यूमेन पर लगा दहेज लेने का आरोप
Singer human sagar forces to wife इतना ही नहीं, ह्यूमेन पर दहेज लेने का भी आरोप लगा है। बताया गया है कि गायक को शादी के बाद श्रिया के परिवार ने कुल 15 लाख रुपये नकद दिए थे। पहले उन्होंने 10 लाख रुपये नकद दिए थे और बाद में शेष 5 लाख रुपये की राशि दी गई थी। उनकी मांग के अनुसार उन्हें एक कार भी दी गई थी। हालांकि, शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। अब दोनों पति-पत्नी पिछले चार महीनों से अलग रह रहे थे।

पति-पत्नी के बीच पांच साल से अनबन
Singer human sagar forces to wife श्रिया के पिता श्रीकांत मिश्रा ने आरोप लगाया कि ह्यूमेन सागर और उनकी बेटी के बीच पिछले पांच साल से विवाद चल रहा था। धर्म परिवर्तन के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘श्रिया इसके बारे में और खुलासा कर सकती है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें पता था कि ह्यूमेन ईसाई धर्म को मानने वाले हैं, लेकिन हमने उनकी शादी कर दी क्योंकि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। शादी के बाद उसने नशे की हालत में मेरी बेटी को गाली देनी शुरू कर दी। हमने चर्चा के माध्यम से दोनों के बीच कलह को हल करने की कोशिश की थी, लेकिन हम नाकाम रहे।’ गौरतलब है कि ह्यूमेन सागर उस समय विवादों से घिर गए थे, जब उनकी पत्नी ने कमिश्नरेट पुलिस में उनके खिलाफ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।