पुलिस कांस्टेबल की पत्नी का मर्डर, देर रात अपरा​धियों ने उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी

1 min read

सिवान: प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है। सरेआम हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी। घटना जिले के आंदर थाना इलाके के मदेशीलापुर गांव के पास हुई। अपराधियों ने पति के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही महिला की उसके पति के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

पति के सामने गोली मारकर हत्या
आंदर थाना इलाके के मदेशीला पुर गांव के रहने वाले सुधीर कुमार यादव मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। शनिवार की देर रात छपरा से अपनी पत्नी रिया देवी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। जहां गांव के बाहर रात के अंधेरे में अपराधियों ने पत्नी रिया देवी को गोली मार दी। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज़ सुनकर ग्रामीण सहम गए। वहीं घटना के बाद मृतका के पति के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

छानबीन में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची आंदर थाना की पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, ‘घटना के सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन की जा रही है, इसमे लिप्त अपराधियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours