भिलाई: Son of Former councilor Missing दुर्ग निगम के पूर्व पार्षद विजय जलकारे का पुत्र श्रेयस बीते दो दिनों से लापता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। श्रेयस का एग्जाम चल रहा था। बताया जा रहा है कि एक पेपर खराब गया था। जिसके चलते वह परेशान था।
Son of Former councilor Missing फिलहाल मोहन नगर थाने की पुलिस खोजबीन में लगी हुई है। श्रेयस की उम्र 15 साल है। बुधवार की शाम 4 बजे से निकला हुआ है। अभी तक घर नहीं लौटा है। श्रेयस 9वीं कक्षा का छात्र है। मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। वह अपने साइकिल से निकला था। सोशल मीडिया पर भी श्रेयस की खोजबीन के लिए पोस्ट डाले गए हैं।
दुर्ग सीएसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि श्रेयस के दोस्तों से बातचीत हुई है। श्रेयस का एग्जाम चल रहा था, कुछ पेपर खराब होने की बात अपने दोस्तों से कही है। लेकिन अभी उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। श्रेयस के पास कुछ पैसे हैं, लेकिन हम बैंक डिटेल भी निकलवा रहे हैं। कहीं कोई ट्रांजेक्शन तो नहीं किया है? इसकी भी जांच जारी है। आसपास के थाना क्षेत्रों व पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। पोस्टर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों को इसकी सूचना दी जा रही है।पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द श्रेयस का पता लगा लिया जाएगा।
+ There are no comments
Add yours