मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। फिल्म ‘दबंग’ से इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली सोनाक्षी सिन्हा का यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी एक समय पर 95 किलोग्राम की हुआ करती थीं। हालांकि, आज अब वह अपनी फिटनेस से नई एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनैलिटी से लाखों-करोड़ों लोगों को दीवाना बना देती हैं।
शुरुआत से ही सोनाक्षी सिन्हा काफी चब्बी हुआ करती थीं। उन्हें फास्ट फूड खाना बेहद पसंद था। टीनऐज के दौरान वह ओवरवेट हुआ करती थीं। उस समय उनका वजन 95 किलो से ज्यादा था। हालांकि, ये बात बेहद ही कम लोगों को पता है कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सोनाक्षी सिन्हा फैशन शोज में बैकस्टेज इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थीं। उन्होंने कभी-भी एक्टिंग को अपना करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था।
अत्यधिक वजन होने के कारण उन्हें कोई डायरेक्टर अपनी फिल्म के लिए साइन नहीं करता था।अपने इंटरव्यू द्वारा सोनाक्षी ने बताया कि वजन के कारण लड़के मुझे कई सारे नाम से पुकारते थे और मुझे स्कूल के प्ले में मेन रोल नहीं करने दिया करते थे, वो लोग मुझे हमेशा साइड में खड़ा करवा देते थे।
फैशन शो में सलमान को भा गई थीं सोनाक्षी:
एक फैशन शो के दौरान जब सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा को देखा तो उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म की हीरोइन बनने का ऑफर दिया। लेकिन उस समय एक्ट्रेस काफी ओवरवेट थीं। सलमान की निगरानी में ही सोनाक्षी ने अपना 30 किलो वजन कम किया था। जिसके बाद वह ‘दबंग’ फिल्म में नजर आईं थीं।
सोनाक्षी सिन्हा का फिटनेस रूटीन:
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा खुद को फिट रखने के लिए नियमित तौर पर कार्डियो वर्कआउट, योग, स्पिनिंग, स्विमिंग आदि करती हैं। सोनाक्षी सिन्हा को शुरुआत से ही जिम से काफी नफरत थी। इसलिए उन्होंने जिम की जगह खुद को फिट बनाने के लिए सेलेब्रिटी फिटनेस एक्सपर्ट नम्रता पुरोहित के साथ नियमित रूप से पिलेट्स की ट्रेनिंग ली। इसके अलावा शाहिद के फिटनेस एक्सपर्ट से बॉडी को टोन करने के लिए मदद ली।