एंटरटेनमेंट डेस्कः- बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor Becomes Mother) ने सोमवार की सुबह अपने फैंस को चौंकाने वाली खबर दी है। एक्ट्रेस जल्दी ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। सोनम ने अपने आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोनम ने प्रेग्नेंसी की घोषणा भी की है।
सोनम ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- चार हाथ, जो आपको जितना हो सके उतने अच्छे से आपकी परवरिश करेंगे। दो दिल जो आपके साथ धड़केंगे। एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट देंगे। हम आपके आने का इंतजार कर रहे हैं।
सोनम की इन तस्वीरों पर बॉलीवुड सितारों के कमेंट आने शुरू हो गए हैं। भूमि पेडनेकर ने दिल के इमोजी के साथ कपल को आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एकता कपूर, जान्हवी कपूर, करीना कपूर, रविना टंडन, करिश्मा कपूर ने सोनम की तस्वीर पर कमेंट कर अपना प्यार जताया है।
एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ जो फोटोज शेयर की हैं उनमें वह पति आनंद की गोद में लेटी हुई हैं। फोटोज में सोनम ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है और बेबी बंप पर अपना हाथ रखा हुआ है। इससे पहले भी सोनम के प्रेगनेंट होने की खबरें सामने आई थीं लेकिन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इसे अफवाह करार दिया था।
खास नहीं रहा सोनम कपूर का करियर
अनिल कपूर ने इंडस्ट्री में जितना नाम कमाया, उतना उनकी बेटी नहीं कमा पाई। सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरियां से डेब्यू किया था। ये फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद सोनम दिल्ली 6, आई हेट लव स्टोरी, आयशा, मौसम, प्लेयर्स, राझंणा, खूबसूरत, डॉली की डोली, प्रेम रतन धन पायो, नीरजा, पेड मैन जैसी फिल्मों में काम किया।