नई दिल्ली। Sonia Gandhi health कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीबी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें हल्के बुखार के लक्षण हैं। फिलहाल, वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी सेहत स्थिर है।
Sonia Gandhi health आपको बता दें कि हाल ही में सोनिया गांधी मुंबई में हुई INDIA की बैठक में शामिल हुईं थी, जहां राहुल गांधी भी पहुंचे थे। इससे पहले इसी साल मार्च में भी उन्हें बुखार की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्वस्थ होने के बाद वह घर लौट आई थीं।