वरमाला के दौरान दुल्हन के हाथ में फट गई स्पार्कल गन, मुंह में लगी आग, और फिर हो गया ये बड़ा कांड, देखें वीडियो

1 min read

Sparkle gun explodes in bride’s hand on stage : महाराष्ट्र। इस बात से कोई इंकार नहीं है कि लोगों के लिए उनकी शादी का दिन उनके जीवन का सबसे खुशी का दिन माना जाता है। सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक बटोरने के लिए अक्सर लोग क्रिएटिव होकर इसे यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, हाल ही में आए एक वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा कि यदि जश्न में सावधानी न बरती जाए तो एक बड़ा हादसा हो सकता है।

Sparkle gun explodes in bride’s hand on stage : महाराष्ट्र के एक वीडियो में एक दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के दिन स्पार्कल गन के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। 13 सेकेंड की इस क्लिप में दंपति को बंदूक थामे खुशी से एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के वायरल हो जाने के बाद लोग लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

Sparkle gun explodes in bride’s hand on stage : जैसे ही उन्होंने उन गन फायर किया उनमें से एक बंदूक फट गई और दुल्हन के चेहरे पर जा लगी। दुल्हन ने तुरंत बंदूक छोड़ दी और सभी लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। जाहिर है इस परिस्थिति को देखने के बाद लोग वीडियो रिकॉर्ड नहीं करेंगे। वीडियो 13 सेंकेड का ही रिकॉर्ड हो पाया। वीडियो को विदित शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है। क्लिप के कैप्शन में लिखा है, “क्यों लोग अपने सबसे खात दिनों को नष्ट कर देते हैं?”

 

खबर लिखे जाने तक वीडियो को ट्विटर पर 15,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। इस क्लिप पर सोशल मीडिया यूजर्स से कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अलग दिखने के लिए ये कुछ और भी किया जा सकता हैं। कई बार इसमें उनकी जान भी चली जाती है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “दिखावे में लोग मरे जा रहे”

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours