उज्जैन/शाजापुर:-उज्जैन-शाजापुर जिले की सीमा पर ग्राम कतवारिया में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार करते समय 16 गायों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 12 गाय की जान चली गई। इसके बाद चार गंभीर रूप से घायल गाय तड़पती रही मगर पशु चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचे। इस मामले में उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह पशु चिकित्सक को सस्पेंड कर दिया है।
वहीं हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मिलर वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। ये ट्रक गुजरात की वीआरएस इंफ्रा कंपनी का था दुर्घटना के बाद तराना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसडीएम एकता जायसवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश दी। दुर्घटना के बाद चार गाय तड़पती रही।
जब इसकी सूचना जब पशु चिकित्सक प्रवीण सिंह परिहार को दी गई तो उन्होंने लापरवाही दिखाई। पशु चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने पशु चिकित्सक को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा उनके खिलाफ जांच भी बैठा दी गई है।