गढ़चिरौली/राजनांदगांवः- राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स के 2 जवानों ने एक-दूसरे को गोली मार दी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद दोनों ने सर्विस राइफल से फायरिंग कर दी। दोनों जवान पुणे के निवासी हैं। गढ़चिरौली पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों जवान नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली के मरपल्ली गांव के पुलिस सहायता केंद्र में तैनात थे। इनमे जवान श्रीकांत बेयर्ड और बंदू नवाथरे दौंड के बीच बीते बुधवार को दोनों के ही बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिससे गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर अपनी सर्विस राइफल तानकर गोली चला दी। वहीं गोली की आवाज सुनते ही पुलिस मदद केंद्र में मौजूद अन्य जवान भी मौके पर पहुंच गए। बाद में अस्पताल लेकर जाते तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था।
सरकार ने दिए विभागीय जांच के आदेश
दोनों जवानों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ यह अभी पता नहीं चल पाया है। राज्य सरकार ने इस घटना के विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।