यमन: Stampede in yaman (Yemen) की राजधानी सना (Sanaa) से बुरी खबर है। दरअसल, यहां मची भगदड़ (Stampede) में 78 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई दर्जन लोग भगदड़ के वक्त घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगदड़ में घायल हुए लोगों में 13 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी है। दान की सामग्री बांटने के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। हूती समर्थित सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने के अंतिम दिनों के दौरान व्यापारी लोगों में डोनेशन सामग्री बांट रहे थे, इस दौरान हादसा हो गया। यह हादसा बेहद दुखद है।
Stampede in yaman स्कूल में डोनेशन लेने जमा हुए थे लोग
रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल 2 चश्मदीदों ने बताया कि स्कूल में सैकड़ों लोग डोनेशन लेने के लिए इकट्ठा हुए थे। हर किसी को 5,000 यमनी रियाल या फिर लगभग 9 अमेरिकी डॉलर मिलने वाले थे। लेकिन इस दौरान भगदड़ मच गई।
गृह मंत्रालय ने दिया ये बयान
Stampede in yaman वहीं, यमन के गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि डोनेशन का ये कार्यक्रम दो व्यापारियों ने आयोजित किया था। उन दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। भगदड़ के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मृतकों में महिलाएं-बच्चे भी शामिल
Stampede in yaman बताया जा रहा है कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी स्कूल में ईद से पहले डोनेशन लेने आए थे। माना जा रहा है कि मृतकों और घायलों की संख्या और बढ़ सकती है। कुछ लोगों की हालत गंभीर है। उनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।