शतकों के मामले में स्टीव स्मिथ ने तोड़ा विराट कोहली का घमंड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

1 min read

स्पोर्ट्स डेस्कःSteve Smith make fastest 32 century – ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपना 32वां टेस्ट शतक पूरा कर लिया है. पारी के लिहाज से स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 32 शतक पूरे करने वाले खिलाड़ी हैं। ऐसा तब हुआ जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 का दूसरा मैच खेला जा रहा है। स्मिथ ने दूसरे दिन के पहले घंटे में 92वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर अपना 32वां शतक पूरा किया। इसके साथ ही स्मिथ क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित और पारंपरिक प्रारूप में 32 पारियों में शतक लगाने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए।

Steve Smith ने इतने मैच खेल लगाया 32 शतक

Steve Smith make fastest 32 century आपको बता दें कि 99वें टेस्ट मैच में यह स्टीव स्मिथ (Steve Smith ) का 32वां शतक था और उन्होंने इस मामले में अपने हमवतन स्टीव वॉ की बराबरी कर ली। हालांकि वॉ ने 168 मैचों में 32 शतक लगाए थे। सर्वाधिक शतकों के मामले में उनसे आगे एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग हैं, जिनके नाम 41 शतक हैं। स्मिथ के अलावा किसी भी सक्रिय क्रिकेटर के नाम इतने शतक नहीं हैं। सक्रिय क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में जो रूट 30 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

इस स्थान पर विराट कोहली

Steve Smith make fastest 32 century वहीं, विराट कोहली और केन विलियमसन 28-28 शतकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। स्मिथ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 15000 रन भी पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा दाएं हाथ का यह बल्लेबाज किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गया है।

Steve Smith make fastest 32 century इंग्लैंड के खिलाफ स्टीव स्मिथ का 12वां शतक

 Australia team , Steve Smith , eng vs aus , ashes 2023 Australia team , Steve Smith , eng vs aus , ashes 2023

Steve Smith make fastest 32 century इंग्लैंड के खिलाफ स्टीव स्मिथ का यह 12वां टेस्ट शतक है। स्मिथ (Steve Smith’)के नाम इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक भी हैं। स्मिथ का भारत के खिलाफ भी अच्छा रिकॉर्ड है। स्मिथ ने भारत के खिलाफ 9, वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 और दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ दो-दो शतक बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अपना 99वां टेस्ट खेल रहे स्टीव स्मिथ पहले ही 9000 रन के क्लब को पार कर चुके हैं। लॉर्ड्स में पहली पारी में स्मिथ 184 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 110 रन बनाकर लौटे। लॉर्ड्स ही वह मैदान है, जहां स्मिथ ने 2010 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours