राजधानी में कोरोना को लेकर फिर से सख्ती: बिना मास्क घूमने पर 500 रुपए का जुर्माना, Omicron के खतरे के बीच कलेक्टर ने जारी किया आदेश

1 min read

भोपाल। कोरोना के नए स्ट्रेन Omicron के खतरों के बीच मध्य प्रदेश में कोरोना के आंकड़े बढ़ने लगे हैं। इनमें सबसे ज्यादा केस राजधानी भोपाल से सामने आ रहे हैं। भोपाल जिला प्रशासन ने अब गाइडलाइंस में भी सख्ती बरतने का आदेश जारी किया है। राजधानी में अब बिना मास्क पहने तफरी करने वालों पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।  बिना दोनों डोज लगे कर्मचारी मिलने पर संस्था पर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना संक्रमित मिलने पर होम आइसोलेशन नहीं किया जाएगा। उन्हें काटूज अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

राजधानी भोपाल में पहले बिना मास्क घूमने के लिए जुर्माने की राशि 100 रुपए थी। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इसे बढ़ाकर 500 रुपए करने का आदेश दिया है। कलेक्टर में शादी व अन्य समारोहों को लेकर भी विस्तृत गाइडलाइंस जारी की है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 20 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 14  राजधानी भोपाल के है। वहीं, इंदौर में 5 और जबलपुर में 1 पॉजिटिव मिला है। सोमवार को प्रदेश में 12 केस मिले थे।

दरअसल, राजधानी भोपाल में कई महीनों से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर कार्रवाई बंद थी। पुलिस द्वारा भी सड़कों पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा था। हालात ये बन गए है कि राजधानी के बाजारों में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ होती है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर अधिकांश लोग बगैर मास्क के होते हैं। ऐसे में अब प्रशासन ने दोबारा कार्रवाई का रास्ता अख्तियार किया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours