हैदराबाद: strips girl on road naked तेलंगाना के हैदराबाद में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला को एक शख्स ने बीच सड़क पर अभद्रता करते हुए निर्वस्त्र कर दिया। वहीं, यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हैदराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई है और उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
strips girl on road naked घटना हैदराबाद के जवाहर नगर इलाके की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता रविवार रात कपड़े की दुकान से घर वापस लौट रही थी, तब उस वक्त रात के आठ बज रहे थे। इसी दौरान आऱोपी आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। महिला का आरोप है कि उसे गलत तरीके से युवक ने टच किया। हालांकि, पीड़िता ने इस पर अपनी पूरी आपत्ति जताई और वह उससे भिड़ गई। इस दौरान आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे निर्वस्त्र कर दिया।
strips girl on road naked पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
strips girl on road naked वहीं, सड़क से गुजर रही महिलाएं आगे आईं और घेरा बनाते हुए उसे नीली प्लास्टिक की शीट से ढक दिया। इसी बीच, किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि जिस समय आरोपी महिला के साथ अभद्रता कर रहा था, उसकी मां वहीं पर मौजूद थी। लेकिन, वह चुपचाप खड़ी रही और अपने बेटे को रोकने की कोई कोशिश नहीं की।
अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज
strips girl on road naked पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है, जिनमें धारा 354 (B), 323, 506 सहित अन्य धाराएं भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में पीड़िता का भी बयान दर्ज किया गया है। वहीं, घटना के संबंध में सड़क पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई गई है। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी कोर्ट में बतौर सबूत पेश किया जाएगा।