एंटरटेनमेंट डेस्कः-sulakshana pandit remaind unmarried 70 और 80 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई 1954 में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुआ था। सुलक्षणा अदाकारा होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी रह चुकी हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों में खुद के लिए गाने भी गाए हैं, और ये गाने काफी हिट भी रहे हैं। सुलक्षणा ने अपने दौर के सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। इनमें राजेश खन्ना,जितेंद्र,विनोद खन्ना,शशि कपूर,शत्रुघन सिन्हा और संजीव कुमार आदि शामिल हैं। अभिनेत्री ने 1975 में आई फिल्म ‘उलझन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिनेत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रही थीं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सुलक्षणा के एकतरफा प्यार की कहानी जो संजीव कुमार से जुड़ी हुई है।
यह किस्सा उस दौर का है जब सुंदर आवाज की मल्लिका सुलक्षणा उलझन फिल्म में काम कर रही थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट संजीव कुमार थे। फिल्म के सेट पर ही अभिनेत्री को संजीव से एकतरफा प्यार हो गया था। सुलक्षणा ने अपने प्रेम का इजहार भी संजीव से कर दिया था। संजीव ने सुलक्षणा को कई बार समझाया कि, वह उनके चक्कर में न पड़ें, लेकिन एक्ट्रेस खुद को संजीव से दूर नहीं रख पाती थीं। सुलक्षणा चाहती थीं कि, संजीव कपूर उनसे शादी कर लें, जबकि संजीव उनके साथ दोस्त की तरह ही रहना चाहते थे।
sulakshana pandit remaind unmarried खबरों की मानें तो संजीव कुमार ने हेमा मालिनी को शादी के लिए प्रपोज किया तो उन्होंने इसे ठुकरा दिया था क्योंकि हेमा मालिनी धर्मेंद्र से प्यार करती थीं। हेमा के मना करने के बाद संजीव कुमार का दिल टूट चुका था। और उन्होंने सुलक्षणा को ठुकरा दिया। सुलक्षणा ने उन्हें बहुत मनाया,लेकिन वो नहीं माने। संजीव कुमार ने जब शादी के लिए इंकार कर दिया, तो सुलक्षणा को बहुत धक्का लगा और वह डिप्रेशन में आ गईं।
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में विजेता पंडित ने बताया था कि संजीव ने उनकी बहन को धोखा दिया था इस वजह से उनकी दीदी अपना मानसिक संतुलन खो बैठी थीं। एक और इंटरव्यू में विजेता ने इसके पीछे का कारण बताते हुए बताया था कि संजीव दीदी से शादी इसलिए नहीं करना चाहते थे क्योंकि उन्हें हार्ट की बीमारी थी और वह जानते थे कि उनकी मौत कभी भी हो सकती है।