सूरजपुर- छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को भी एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने डीएफओ मनीष कश्यप और एक रेंजर को गौठान सम्बंधित शिकायत मिलने पर तत्काल निलंबित कर दिया। कुछ ही मिनटों में मंत्रालय से ईई का निलंबन आदेश भी जारी हो गया।
आपको बता दें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 मई से प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर निकले हैं। जहां वह आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं। लापरवाही पूर्वक कार्य करने वाले अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही के भी निर्देश दे रहे हैं।