Surya Grahan 2023 Horoscope: ग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल 2023 को मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जहां मेष राशि में राहु होने के कारण 20 अप्रैल को सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। अश्विनी नक्षत्र में जब सूर्य होंगे तब यह ग्रहण लगेगा। अश्विनी नक्षत्र केतु का नक्षत्र है।
Surya Grahan 2023 Horoscope मेष राशि- जो लोग सरकारी या राजनीति क्षेत्र में हैं उनके लिए यह अच्छा योग कहा जा सकता है। पद प्राप्ति के योग बनते हैं। ग्रहण के कुछ दिनों बाद आपको सतर्कता बरने की जरूरत है
Surya Grahan 2023 Horoscope वृषभ राशि- कार्यस्थल पर आपको तरक्की मिल सकती है। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। ग्रहण के प्रभाव से आपकी आंखें व त्वचा संबंधी दिक्कते हो सकती है। घर से दूर जाने का योग है।
मिथुन राशि– सूर्यग्रहण के प्रभाव से आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। हालांकि जिद से बचना चाहिए। यह ग्रहण आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि- आपको काम में तरक्की के योग बन सकते हैं। कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी। हालांकि अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है।
सिंह राशि- आप धर्म से दूर जाएंगे। पिता से टकराव हो सकता है। ग्रहण से आपको नुकसान हो सकता है। हालांकि निगेटिव प्रभाव आप पर कम पड़ेगा। बुद्धि की कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है।
Surya Grahan 2023 Horoscope कन्या राशि- धर्म से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि अच्छी रहने वाली है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि- आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपके नए-नए संपर्क बनेंगे। सूर्यग्रहण के प्रभाव से आपके खर्च बढ़ सकते हैं। इसलिए सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि- काम में तरक्की देखने को आपको जरूर मिलेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। मान-प्रतिष्ठा में आंच आ सकती है।
धनु राशि- सूर्य आपको अच्छा परिणाम देंगे। धन लाभ हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए अच्छा समय है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
Surya Grahan 2023 Horoscope मकर राशि– मकर राशि वालों के लिए सूर्यग्रहण अच्छा साबित नहीं होगा। इस दौरान आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में समस्याएं आ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।
कुंभ राशि- सूर्यग्रहण का प्रभाव आपकी राशि पर शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप नई शुरुआत कर सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू हो जाएगा। भागदौड़ बनी रहेगी।
Surya Grahan 2023 Horoscope
Surya Grahan 2023 Horoscope मीन राशि- अपनी वाणी पर संयम बरतें। अपशब्दों का इस्तेमाल करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। विवाद से दूर रहें। खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।