T20 World Cup 2022 के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान! बुमराह और हर्षल पर होंगी नजरें

1 min read

T20 World Cup 2022 :  टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का चयन 16 सितंबर को किया जाएगा। भारतीय टीम के चयन में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी लेकिन कुछ बॉलर्स की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। टीम इंडिया के लिए यह चिंता की बात है कि उनके प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस अभी भी संशय में है। बुमराह और हर्षल पटेल बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपनी चोटों से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में टीम का चयन करते समय कई बातों का ध्यान रखना पड़ सकता है।

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

इस हफ्ते होगा फिटनेस टेस्ट

T20 World Cup 2022 : भारतीय टीम की गेंदबाजी बहुत ही कमजोर नजर आ रही है। गेंदबाजों की कमी के कारण ही एशिया कप से टीम बाहर हुई। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं थे। सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट इस समय दोनों की फिटनेस को लेकर चिंता में है। ये दोनों खिलाड़ी इस समय NCA में मौजूद है। फिटनेस टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों गेंदबाजों के ऊपर फैसला लिया जाएगा।

T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022 : रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों की रिपोर्ट आने के बाद ही टीम का ऐलान किया जाएगा। अभी बोर्ड इस चीज का इंतजार कर रहा है। इस हफ्ते दोनों खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट होगा और इसके बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर ये दोनों फिटनेस टेस्ट में फेल होते हैं तो भी टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

T20 World Cup 2022

16 सितंबर को होगी बैठक

T20 World Cup 2022 :जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल का अभी भी क्लियर नहीं हुआ है कि वो वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं। मैनेजमेंट अभी भी चिंता है। इसका मतलब ये भी है कि दोनों वर्ल्ड कप से बाहर भी हो सकते हैं। शायद इस वजह से ही इतना टाइम लिया जा रहा है। 16 सितंबर तक ICC के पास पूरी रिपोर्ट सभी टीमों की चली जाएगी।

indias t20 world cup squad to be picked september 16 know who selected in team india mda

T20 World Cup 2022 

BCCI से मिली जानकारी के अनुसार चयन समीति की बैठक 16 सितंबर को ही होगी और वहीं अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सवाल ये भी खड़ा होता है कि ये दोनों ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीकी सीरीज में खेलेंगे या नहीं। अगर दोनों का चयन वहां के लिए नहीं होता है तो फिर टी-20 वर्ल्ड कप में भी ये नहीं होंगे।
T20 World Cup 2022 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours