Teacher’s Day : टीचर्स डे में सम्मानित होंगे 60 शिक्षक, 4 को साहित्यकारों के नाम पर विशेष सम्मान

1 min read

रायपुर: Teacher’s Day : शिक्षक दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के महान साहित्यकारों के नाम पर 4 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार और 56 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान दिया जाएगा. इसके लिए 5 सितंबर को रायपुर स्थित राजभवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. शिक्षक दिवस पर कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ के 60 शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा.

Chhattisgarh Today
Chhattisgarh Today

सम्मान में दिया जाएगा प्रशस्ति पत्र और नगद राशि

Teacher’s Day : समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 56 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा.

Read More : बदले गए 24 वार्डों के ‘मुस्लिम नाम’, सरदार भगत सिंह के नाम पर जाना जाएगा ये इलाका, यहां देखें पूरी लिस्ट

राजभवन के दरबार हॉल में होगा कार्यक्रम

Teacher’s Day : शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में 05 सितंबर 2022 को दोपहर 12.30 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन होगा. इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे और विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे.

Read More : राज्य में बिजली संकट के आसार, बढ़ती मांग के बीच प्रदेश भर में फिर शुरू हुआ कटौती का दौर

राज्य स्मृति पुरस्कार

Teacher’s Day : महान साहित्यिक विभूतियों के नाम रायपुर जिले के जेल शिक्षक नेतराम नाकतोड़े को डॉ मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार, कांकेर जिले की व्याख्याता मीरा आर्ची चौहान को गजानन्द माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार, कोरबा जिले के व्याख्याता एलबी राकेश टंडन को डॉ बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार और महासमुंद जिले के शिक्षक एलबी हेमंत कुमार खुटे को डॉ पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.

Teacher’s Day : राज्य शिक्षक पुरस्कार- 2021

कांकेर-  प्रधान अध्यापक नंदिनी प्रभा बाजपेई और व्याख्याता रामप्रसाद नेताम
नारायणपुर- प्राचार्य मनोज कुमार बांगड़े और सहायक शिक्षक एल.बी. रंजीता नाग
जगदलपुर- व्याख्याता पूर्णिमा सरोज और व्याख्याता माधुरी कुशवाहा
दंतेवाड़ा- व्याख्याता टी. विजय लक्ष्मी और व्याख्याता राकेश कुमार मिश्र
कोण्डागांव- सहायक शिक्षक एल.बी. मधु तिवारी और व्याख्याता राजेश पांडेय
बीजापुर- व्याख्याता लम्बाड़ी धनंजय और व्याख्याता एल.बी. मोहन लाल निषाद

बालोद जिले के व्याख्याता एल.बी. भूपेश्वरनाथ योगी और व्याख्याता एल.बी. रघुनंदन गंगबोईर
राजनांदगांव- व्याख्याता एल.बी. बसंत कुमार यादव और शिक्षक एल.बी. इंदिरा चंद्रवंशी
दुर्ग- शिक्षक प्रज्ञा सिंह और शिक्षक रश्मि नामदेव
कबीरधाम- व्याख्याता एल.बी. तुलसराम चंद्राकर और व्याख्याता मनहरण लाल तुर्केले
बेमेतरा- व्याख्याता एल.बी. विकेंश कुमार यादव और शिक्षक एल.बी. आनंद कुमार ताम्रकार
महासमुंद- सहायक शिक्षक भोजराज और उ.व.शि.एल.बी. खेमराज साहू

गरियाबंद- शिक्षक कमलकिशोर ताम्रकर और सहायक शिक्षक एलबी भागचंद चतुर्वेदी
रायपुर- व्याख्याता डॉ. मीना शर्मा और व्याख्याता सुनील नायक
धमतरी- व्याख्याता मंजूषा साहू और सहायक शिक्षक एल.बी. छगन लाल साहू
बलौदाबाजार- सहायक शिक्षक एल.बी. महेत्तर लाल देवांगन और प्रधान पाठक जान्तीलाल कुर्रे
जांजगीर चांपा- व्याख्याता एल.बी. कुंज किशोर और सहायक शिक्षक एल.बी. अर्चना शर्मा
मुंगेली- शिक्षक एल.बी. स्वाती पांडेय और सहायक शिक्षक एल.बी. भरत लाल साहू

रायगढ़- प्रधान पाठक आशीष रंगारी और व्याख्याता रश्मि वर्मा
बिलासपुर- हायक शिक्षक एलबी ज्योति पांडेय और सहायक शिक्षक एल.बी. बलदाऊ सिंह कश्यप
गौरेला पेंड्रा मरवाही-  सहायक शिक्षक एलबी जगदीश आदिले और प्राचार्य गोपाल दास गुप्ता
कोरबा- सहायक शिक्षक एलबी नोहर चंद्रा और प्राचार्य बीरभद्र सिंह पैकरा
सक्ती- शिक्षक एलबी प्रतिभा यादव और सहायक शिक्षक एलबी पुष्पेन्द्र कुमार कश्यप
जशपुर- व्याख्याता सुभाषचंद्र वर्मा और व्याख्याता एल.बी. डमरूधर स्वर्णकार

कोरिया- व्याख्याता एल.बी. चेतनारायण कश्यप और शिक्षक एल.बी. वीरांगना श्रीवास्तव
सूरजपुर- सहायक शिक्षक एलबी मीना राजवाड़े और प्रधान पाठक मेराजुद्दीन खान
सरगुजा- शिक्षक एल.बी. अनिता तिवारी और व्याख्याता दीपलता देशमुख
बलरामपुर- व्याख्याता एल.बी. अरबिन्द कुमार गुप्ता तथा व्याख्याता एल.बी. यूधन प्रसाद जायसवाल

Teacher's Day

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours