WTC 2023 Final: फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान, IPL में भौकाल मचाने वाले इस खिलाड़ी को मिली जगह..

1 min read

Team India squad for WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के ओवल में खिताबी मुकाबला खेलना है। बोर्ड की ओर घोषित 15 सदस्यीय टीम में अजिंक्य रहाणे की वापसी हुई है। शार्दुल ठाकुर को भी 15 खिलाड़ियों के स्कवॉड में शामिल किया गया है।

Team India squad for WTC Final 2023

Team India squad for WTC Final 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 9 जून से लेकर 13 जून 2023 तक खेला जाएगा। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहली ही अपने स्कवॉड का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम के स्कवॉड में इंग्लैंड की पिच के हिसाब से 5 तेंज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। वहीं इसमें सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

IPL 2023 में शानदार फॉर्म में अजिंक्य रहाणे 

Team India squad for WTC Final 2023 बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे अजिंक्य रहाणे बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में पांच इनिंग में ही 209 रन बना लिए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट भी 155 से ज्यादा की है। रहाणे ने इससे पहले डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी।

अजिंक्य रहाणे का टेस्ट करियर

Team India squad for WTC Final 2023 अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के लिए अब तक 82 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 38.52 की औसत से 4931 रन बनाए हैं। रहाणे ने अपने करियर में 12 शतक और 25 अर्धशतक भी जड़े हैं। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2020 में खेली गई सीरीज के आखिरी कुछ मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी भी की थी। उनकी ही कप्तानी के दौरान भारत ने गाबा में विजय हासिल की थी।

भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

पिछली बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली थी हार

भारतीय टीम लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। उसे पिछली बार 2021 में खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। वह ऑस्ट्रेलिया के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours