ICC World Cup 2023 खेल रही ये 5 टीमें नहीं बनी अब तक चैंपियन, लिस्ट में कई बड़े देश

1 min read

Team Never Won ICC Odi World Cup: वनडे विश्व कप भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये दोनों ही टीम पिछले वर्ल्ड कप में फाइनलिस्ट थी। इंग्लैंड ने जहां अपना पहला खिताब जीता। वहीं, कीवी टीम का सपना टूट गया था। न्यूजीलैंड समेत कई टीम अभी तक विश्व कप खिताब हासिल नहीं कर पाई हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा बार जीती विश्व कप ट्रॉफी

Team Never Won ICC Odi World Cup: अब तक 19 टीमें वनडे विश्व कप खेल चुकी है। इसमें 6 टीम है जो खिताब जीत चुकी है। शुरुआती दो सीजन में वेस्टइंडीज चैंपियन थी, जो इस बार क्वालीफाई नहीं कर सकी। इतिहास में पहली बार हो रहा है जब कैरेबियन टीम वर्ल्ड कप नहीं खेल रही। भारत ने अपना पहला खिताब 1983 में जीता था। फिर 2011 में 28 साल के लंबे इंतजार के बाद दूसरा वर्ल्ड कप जीता। सबसे अधिक बार ऑस्ट्रेलिया 5 बार चैंपियन बनी है।

Team Never Won ICC Odi World Cup:  ये 5 टीमों अब तक विश्व कप ट्रॉफी से दूर

Team Never Won ICC Odi World Cup: विश्व कप में जो टीमें खिताब नहीं जीत पाई हैं। उनमें से 5 टीमें इस बार वर्ल्ड कप खेल रही है। साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड वो टीमें हैं।

न्यूजीलैंड ने खेले सभी संस्करण

Team Never Won ICC Odi World Cup:  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सभी विश्व कप खेले हैं। 5 बार सेमीफाइनल तक पहुंचा और दो बार फाइनल में खेला। 2015 और 2019 में लगातार न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन खिताब जीत नहीं पाया।

naidunia

दक्षिण अफ्रीका फाइनल में अब तक नहीं पहुंची

Team Never Won ICC Odi World Cup:  दक्षिण अफ्रीका ने 1992 से विश्व कप खेला है। वह 4 बार सेमीफाइनल में पहुंची है। पिछली बार ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। टीम आज तक फाइनल में पहुंच नहीं पाई है।

naidunia

बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी खिताब से दूर

Team Never Won ICC Odi World Cup:  बांग्लादेश ने 1999 में पहला विश्व कप खेला था। टीम अब तक सेमीफाइनल तक पहुंच नहीं पाई है। वहीं, अफगानिस्तान ने 2015 में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था। अफगान टीम भी खिताब नहीं जीत पाई है।

 

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours